Delhi में स्वतंत्रता दिवस पर कैलाश गहलोत फहराएंगे तिरंगा, LG वीके सक्सेना ने किया नॉमिनेट

Edited By Yaspal,Updated: 13 Aug, 2024 08:32 PM

kailash gehlot will hoist the tricolor on independence day in delhi

दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराएंगे। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उनके नाम को नॉमिनेट किया है। इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आतिशी का नाम तय किया था

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराएंगे। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उनके नाम को नॉमिनेट किया है। इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आतिशी का नाम तय किया था। लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग ने इस पर रोक लगा दी। स्टेट लेवल पर होने वाले इस कार्यक्रम की ज़िम्मेदारी दिल्ली पुलिस और गृह विभाग की होती है। इसलिए उपराज्यपाल ने दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत को झंडा फहराने की अनुमति दी।

इससे पहले दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने आज स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ग़ैरमौजूदगी में आगामी स्वतंत्रता दिवस पर कैबिनेट मंत्री आतिशी झंडा नहीं फहरा सकतीं हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के मंत्री गोपाल राय ने दरअसल कल जीएडी के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा था कि वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलकर आये हैं। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि 15 अगस्त वाले समारोह में आतिशी झंडा फहराए। इसके लिए तैयारी करें। इसके बाद जीएडी के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने गोपाल राय को पत्र लिखकर कहा कि आतिशी के झंडा फहराने का निर्देश कानूनन सही नहीं है इसलिए आतिशी के झंडा फहराने के निर्देश पर कारर्वाई नहीं की जा सकती है।

आप की वरिष्ठ नेता आतिशी ने इस पर कहा कि, 'आज एक चुनी हुई सरकार के झंडा फहराने के अधिकार की छीना जा रहा है। आज दिल्ली में एक नए वायसराय आ गये हैं जो कह रहे है कि झंडा वह फहरायेंगे। 15 अगस्त को तिरंगा फहराना देश के लोगों का अधिकार है, दिल्ली के लोगों को अधिकार है, दिल्ली के लोगों द्वारा चुनी हुई सरकार का अधिकार है। अगर चुनी हुई सरकार को झंडा नहीं फहराने दिया जाता तो तानाशाही का इससे बड़ा कोई और प्रमाण नहीं होगा। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!