Edited By Mahima,Updated: 08 Feb, 2025 11:46 AM
![kalkaji ramesh bidhuri leading atishi behind](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_08_48_598160429atishi-ll.jpg)
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में कालकाजी सीट पर पहले राउंड की गिनती में बीजेपी के रमेश बिधूड़ी 673 वोटों से आगे हैं। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी पीछे चल रही हैं। कांग्रेस की अलका लांबा भी चुनावी मैदान में हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच...
नेशनल डेस्क: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों की गिनती आज सुबह से शुरू हो चुकी है। शुरू होते ही विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों के परिणामों के रुझान आ रहे हैं। विशेष रूप से कालकाजी विधानसभा सीट पर, जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता रमेश बिधूड़ी पहले राउंड की गिनती में 673 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, बीजेपी के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा के बीच मुकाबला है।
- सुबह 10:48 बजे: पांचवें राउंड की मतगणना में भी भाजपा 2800 वोटों से आगे।
- सुबह 10:35 बजे: चौथे राउंड की काउंटिंग में रमेश बिधूड़ी 1635 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- सुबह 9:38 बजे: कालकाजी से दूसरे राउंड में भी BJP के रमेश बिधूड़ी आगे चल रहे हैं।
- सुबह 9:00 बजे: कालकाजी से रमेश बिधूड़ी पहले राउंड में 673 वोट से आगे हैं।
- सुबह 8:38 बजे: रुझानों के मुताबिक, आतिशी अब भी पीछे चल रही हैं। हालांकि यह केवल शुरुआती रुझान हैं और आगे के परिणामों में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है।
- सुबह 8:18 बजे: अब तक की गिनती में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी पीछे चल रही हैं। उनके मुकाबले में बीजेपी के रमेश बिधूड़ी का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।
- सुबह 8:05 बजे: पहले रुझान आने शुरू हो गए। इन रुझानों के मुताबिक, शुरुआती दौर में बीजेपी के रमेश बिधूड़ी ने 673 वोटों से बढ़त बनाई।
- सबह 8:00 बजे: वोटों की गिनती शुरू हो गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी की थी और केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा तैनात की गई थी। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था को लागू किया गया था, ताकि गिनती प्रक्रिया शांति से और पारदर्शिता से हो सके।
- सुबह 7:56 बजे: दिल्ली मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव परिणामों से पहले बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक साधारण चुनाव नहीं था, बल्कि यह अच्छाई और बुराई के बीच की लड़ाई थी। उन्हें विश्वास था कि दिल्ली के लोग अच्छे काम और नीतियों के साथ खड़े होंगे। आतिशी ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की टीम को जनता का समर्थन मिलेगा, और वह चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।
- सुबह 7:30 बजे: कांग्रेस की प्रत्याशी अलका लांबा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनकी चुनावी अभियान की शुरुआत कालकाजी मंदिर के दर्शन से हुई थी। चुनाव में उन्होंने लोगों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया और अब जो भी परिणाम आएंगे, वह उसे स्वीकार करेंगी। इसके साथ ही, अलका लांबा ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।
विभिन्न मुद्दों पर राजनीतिक बहस
कालकाजी दिल्ली के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक प्रमुख विधानसभा क्षेत्र है। 2008 में दिल्ली के परिसीमन आयोग द्वारा इस क्षेत्र का पुनर्गठन किया गया था। यह क्षेत्र दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। कालकाजी का नाम यहाँ स्थित प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर से लिया गया है, जो देवी काली को समर्पित है। कालकाजी क्षेत्र दिल्ली के व्यस्त और महत्वपूर्ण इलाकों में शामिल है, और यहाँ के लोग विभिन्न मुद्दों पर राजनीतिक बहस करते हैं।
पिछले चुनावों के परिणाम
- 2020 विधानसभा चुनाव:
- आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार आतिशी ने 55,897 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की थी।
- बीजेपी के धर्मबीर को 44,504 वोट मिले थे।
- कांग्रेस की शिवानी चोपड़ा को मात्र 4,965 वोट ही मिले थे।
- 2015 विधानसभा चुनाव:
- आम आदमी पार्टी के अवतार सिंह ने 55,104 वोट प्राप्त किए और जीत हासिल की थी।
- बीजेपी के हरमीत सिंह कालका को 35,335 वोट मिले थे।
- कांग्रेस के सुभाष चोपड़ा को 13,552 वोट मिले थे।
सभी मतगणना केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा तैनात
चुनाव के परिणामों की गिनती के दौरान दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी मतगणना केंद्रों पर तीन स्तरीय सुरक्षा तैनात की गई है। चुनाव आयोग ने यह सुनिश्चित किया कि वोटों की गिनती के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति न हो और सब कुछ शांति से हो।
आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी पीछे
कालकाजी विधानसभा चुनाव 2025 में अब तक के रुझान के अनुसार, बीजेपी के रमेश बिधूड़ी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी पीछे चल रही हैं। कांग्रेस की अलका लांबा भी इस चुनावी मुकाबले में शामिल हैं। हालांकि यह केवल शुरुआती रुझान हैं और चुनाव के अंतिम परिणाम के बाद ही स्पष्ट होगा कि कौन जीतने वाला है।