Edited By vasudha,Updated: 08 Nov, 2020 09:21 AM
![kamla harris speaks in us first address](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2020_11image_09_15_009780453har2-ll.jpg)
अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने जा रहीं कमला हैरिस ने अपने भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करने वाले अमेरिकी लोगों का धन्यवाद किया और उन्होंने सदियों से चले आ रहे महिलाओं के संघर्षों को भी याद किया। हैरिस ने कहा कि...
इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनने जा रहीं कमला हैरिस ने अपने भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान करने वाले अमेरिकी लोगों का धन्यवाद किया और उन्होंने सदियों से चले आ रहे महिलाओं के संघर्षों को भी याद किया। हैरिस ने कहा कि आपने रिकार्ड संख्या में वोट डालकर अमेरिका के लोकतंत्र एक नया अध्याय लिखा है। आपने उम्मीद, मर्यादा, विज्ञान और सच को चुना है। आपने जो बिडेन को अगला राष्ट्रपति चुना है।
मैं पहली महिला उपराष्ट्रपति बनूंगी पर आखिरी नहीं: हैरिस
भारतीय मूल की कमला हैरिस ने परिणामों की घोषणा के बाद देशवासियों को पहली बार संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं हमारे लोकतंत्र की रीढ़ की हड्डी हैं। वे औरतें जिन्होंने 100 वर्ष पहले 19वें संशोधन के लिए लड़ाई लड़ने के अलावा 55 वर्ष पहले मताधिकार के लिए संघर्ष किया है उन्हे हमेशा सम्मान दिया जाएगा। कमला हैरिस ने कहा कि इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला हो सकती हूं लेकिन इस कड़ी में वह आखिरी नहीं हैं। अब महिलाओं के कदम कभी नहीं रुकेंगे
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/09_21_073984527har-3.jpg)
हैरिस ने अमेरिकियों का किया धन्यवाद
हैरिस ने अमेरिकियों से कहा कि उन्होंने जो बाइडेन को राष्ट्रपति के तौर पर निर्वाचित करके अमेरिका के लिए नया दिन सुनिश्चित किया है। जनता के पास बेहतर भविष्य के निर्माण की ताकत है। हैरिस ने अपनी मां श्यामला गोपालन को याद करते हुए कहा कि जब वह पहली बार अमेरिका आई थीं, तो उन्होंने इस पल के बारे में नहीं सोचा होगा। आज मैं उन्हें बहुत याद कर रही हूं।
![PunjabKesari](https://static.punjabkesari.in/multimedia/09_21_229129959har-4.jpg)