Edited By Anu Malhotra,Updated: 20 Jul, 2024 07:30 AM
![karan aujla bank loan 9 lakh international karate player tarun sharma](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_7image_07_28_5455130416756-ll.jpg)
पंजाबी सिंगर करण औजला जितने बड़े गायक है उतना ही बड़ा उनका दिल है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी तरुण शर्मा का करीब 9 लाख रुपए का बैंक कर्ज चुकाया है। औजला खुद खन्ना के गांव घुराला के ही रहने वाले हैं और आजकल विदेश में हैं। कर्ज चुकाने के बाद...
नेशनल डेस्क: पंजाबी सिंगर करण औजला जितने बड़े गायक है उतना ही बड़ा उनका दिल है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी तरुण शर्मा का करीब 9 लाख रुपए का बैंक कर्ज चुकाया है। औजला खुद खन्ना के गांव घुराला के ही रहने वाले हैं और आजकल विदेश में हैं। कर्ज चुकाने के बाद तरुण को उसके घर का मालिकाना हक मिल गया
तरुण शर्मा पिता साथ सब्जी की रेहड़ी मलगाकर के परिवार सका गुजारा चलाता था। कुछ समय पहले पिता की मौत के बाद अब खुद रेहड़ी लगाता है। तरुण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर करण औजला का आभार जताया है।
तरुण शर्मा ने कई साल पहले विदेश में हुई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए अपना घर करीब 12 लाख रुपए में गिरवी रखकर बैंक से कर्ज लिया था। बता दें कि तरुण को छह साल की उम्र में लकवे का दौरा पड़ा था। उसने कराटे को अपनी जीने का सहारा बना लिया। उसने दिव्यांगता को भी इसके आड़े नहीं आने दिया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर तिरंगा फहरा देश का नाम रोशन कर चुका है। अमेरिका में पैरा वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप जीतकर शहर लौटे इस खिलाड़ी का कोई स्वागत तक नहीं किया गया था।
बता दें कि कई साल पहले विदेशी धरती पर खेलने के लिए तरुण शर्मा ने अपना घर करीब 12 लाख रुपये में गिरवी रख दिया था जिसके लिए उन्होंने बैंक से लोन लिया था। इसके बाद तरूण शर्मा ने कई देशों में भारत का नाम रोशन किया, लेकिन किसी भी सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जिसके कारण वह कर्ज नहीं चुका सके।
सोशल मीडिया के जरिए चर्चा में आए तरुण की आर्थिक स्थिति को देखकर कुछ एनआरआई ने उनकी मदद की। जिससे करीब 3 लाख रुपए का कर्ज वापस हो गया। लेकिन जब करण औजला की नजर इस खिलाड़ी पर पड़ी तो करण ने करीब 9 लाख रुपये का कर्ज चुका दिया है।
हाल ही में करण औजला एक गाने की शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए। शूटिंग के दौरान करण औजला की कार पलट गई और उन्हें मामूली चोटें भी आईं फिलहाल वह अब ठीक है।