Shameful! भाषा विवाद के बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र ने अंतरराज्यीय Bus सेवाएं की निलंबित

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 24 Feb, 2025 11:51 AM

karnataka and maharashtra suspend interstate bus services after language dispute

कर्नाटक के बेलगावी जिले के सन्ना बालेकुंदरी के पास कन्नड़ बोलने के कारण केएसआरटीसी (कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम) के एक बस कंडक्टर पर हमले से कर्नाटक और महाराष्ट्र की सीमा पर तनाव बढ़ गया है। इस घटना के बाद दोनों राज्यों के बीच बस सेवाएं निलंबित...

नेशनल डेस्क। कर्नाटक के बेलगावी जिले के सन्ना बालेकुंदरी के पास कन्नड़ बोलने के कारण केएसआरटीसी (कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम) के एक बस कंडक्टर पर हमले से कर्नाटक और महाराष्ट्र की सीमा पर तनाव बढ़ गया है। इस घटना के बाद दोनों राज्यों के बीच बस सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

 

यह भी पढ़ें: New York से दिल्ली आ रहे विमान को बम से उड़ाने की धमकी, रोम में Emergency लैंडिंग का वीडियो आया सामने

 

कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच बस सेवाएं निलंबित

इस हमले के बाद कोल्हापुर और अन्य कुछ इलाकों में शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक की बसों को रोक दिया और विरोध प्रदर्शन किया। उपद्रवियों ने बसों पर भगवा झंडे बांध दिए और काली स्याही से 'जय महाराष्ट्र' लिख दिया। इसके कारण कर्नाटक ने महाराष्ट्र के लिए सभी बस सेवाएं निलंबित कर दीं। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि निप्पनी, चिक्कोडी और बेलगावी के रास्ते कोल्हापुर जाने वाली सभी केएसआरटीसी बसों को रोक दिया गया है। आमतौर पर दोनों राज्यों के बीच रोजाना 120 बसें चलती हैं लेकिन अब स्थिति के आधार पर आगे के निर्णय लिए जाएंगे।

 

PunjabKesari

 

 

महाराष्ट्र ने भी की बसों की निलंबन की घोषणा

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनायक ने भी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महाराष्ट्र से कर्नाटक के लिए भी बसें निलंबित कर दी गई हैं।

चित्रदुर्ग में महाराष्ट्र राज्य की बस पर हमला

कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार रात करीब 9:10 बजे बेंगलुरु से मुंबई के लिए जाने वाली महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन की एक बस पर हमला किया। उन्होंने बस के ड्राइवर के साथ मारपीट की और उसके चेहरे पर कालिख पोत दी।

 

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card में कितनी बार बदल सकते हैं नाम, नंबर और एड्रेस? यहां जानें पूरी डिटेल!

 

घटना की शुरुआत कैसे हुई

बस ड्राइवर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि हमला बेलगावी और सुलेबावी के बीच यात्रा कर रही बस में टिकट विवाद को लेकर हुआ। बेलगावी सिटी बस स्टैंड पर एक नाबालिग लड़का और एक लड़की बस में चढ़े। लड़की ने कंडक्टर महादेव से दो टिकट मांगे जिसमें एक लड़के के लिए था। कर्नाटक में महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त है इसलिए कंडक्टर महादेव ने लड़की को एक मुफ्त टिकट दी।

जब महादेव ने लड़की से लड़के का टिकट लेने के लिए कहा तो लड़की ने लड़के की ओर इशारा किया। महादेव ने तब समझाया कि मुफ्त टिकट केवल महिलाओं के लिए है और किसी लड़के के लिए मुफ्त टिकट जारी करने पर उसे निलंबित किया जा सकता है। इसके बाद लड़की ने कंडक्टर से मराठी में बात करने और भाषा सीखने पर जोर दिया।

 

PunjabKesari

 

बस जब सन्ना बालेकुंदरी पहुंची तो लड़की से जुड़े करीब 20 लोग कंडक्टर पर हमला कर दिए। इस हमले के बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। अधिकारी घटनाक्रम पर करीब से नजर रखे हुए हैं और दोनों राज्यों की सरकारें इस मामले पर एक-दूसरे से स्पष्टीकरण मांग रही हैं।

बसें अब सीमा तक ही चल रही हैं

अब बसें केवल कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा तक ही चल रही हैं जिससे यात्रियों को अपने संबंधित राज्यों से आगे के लिए दूसरी बस पकड़नी पड़ रही है। जनता दोनों राज्यों की सरकारों से हस्तक्षेप करने और मामले को जल्द सुलझाने की अपील कर रही है।

गिरफ्तारी की जानकारी

केएसआरटीसी बस कंडक्टर पर हमले के सिलसिले में एक नाबालिग समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!