कर्नाटकः डाबरमैन कुत्ते ने आरोपी को पकड़ने के लिए लगाई 8 किमी दौड़, महिला की बचाई जान, अब हो रही तारीफ

Edited By Yaspal,Updated: 19 Jul, 2024 07:52 PM

karnataka doberman dog ran 8 km to catch the accused

कर्नाटक के दावणगेरे से एक अनौखा मामला सामने आया है। दावणगेरे में एक आरोपी को पकड़ने के लिए भारी बारिश में एक कुत्ते ने करीब 8 किमी तक पीछा किया। इस दौरान कुत्ते ने एक महिला की जान बचाई और आरोपी का पता लगाने में अहम भूमिका निभाई

नेशनल डेस्कः कर्नाटक के दावणगेरे से एक अनौखा मामला सामने आया है। दावणगेरे में एक आरोपी को पकड़ने के लिए भारी बारिश में एक कुत्ते ने करीब 8 किमी तक पीछा किया। इस दौरान कुत्ते ने एक महिला की जान बचाई और आरोपी का पता लगाने में अहम भूमिका निभाई। दरअसल, गुरुवार को चन्नागिरी तालुक के संथेबेन्नूर में पेट्रोल पंप के पास बड़ा रोड पर एक व्यक्ति का शव मिला। पेट्रोलिंग टीम ने शव देखा और थाने को सूचित किया।

एसपी उमा प्रशांत ने तुंगा 2 और उसके हैंडलर कांस्टेबल शफी और अन्य पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा। डोबरमैन ने पीड़ित की जैकेट सूंघी और चन्नपुरा की ओर भाग गया। तुंगा 2 और उसका हैंडलर बिना रुके आठ किलोमीटर तक भागता रहा। फिर कुत्ता एक घर के पास रुका, जहां बहुत शोरगुल की आवाज़ सुनाई दी।

पुलिस ने घर में घुसकर देखा कि एक आदमी एक महिला को बेरहमी से पीट रहा था। दरअसल, महिला को इतनी बुरी तरह पीटा गया था कि वह बेहोश होने की कगार पर थी। तुंगा 2 की सतर्कता ने महिला की मौत को टाल दिया, जिसकी पहचान रूपा के रूप में हुई। पुलिस ने रंगास्वामी नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच करने पर पता चला कि जिस हत्यारे की तलाश वे कर रहे थे, वह रंगास्वामी ही था। सड़क किनारे मिला शव संथेबेन्नूर के 33 वर्षीय संतोष का था। रंगास्वामी को शक था कि उसकी पत्नी का संतोष के साथ अवैध संबंध है। इसलिए रंगास्वामी ने संतोष को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!