Breaking




India में सबसे ज्यादा अरबपति विधायक इस राज्य में, जानिए दूसरे स्थान पर कौन!

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 21 Mar, 2025 02:21 PM

karnataka has the highest number of billionaire mlas

कर्नाटक में मुख्यमंत्री और विधायकों की सैलरी को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार जल्द ही विधानसभा में एक बिल पेश करने वाली है जिसके पास हो जाने के बाद कर्नाटक विधानसभा और विधान परिषद के सभी जनप्रतिनिधियों की सैलरी दोगुनी हो जाएगी। यह...

नेशनल डेस्क। कर्नाटक में मुख्यमंत्री और विधायकों की सैलरी को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार जल्द ही विधानसभा में एक बिल पेश करने वाली है जिसके पास हो जाने के बाद कर्नाटक विधानसभा और विधान परिषद के सभी जनप्रतिनिधियों की सैलरी दोगुनी हो जाएगी। यह फैसला राज्य में एक नई हलचल का कारण बन सकता है क्योंकि कर्नाटक पहले से ही देश के सबसे अमीर विधायकों वाले राज्यों में शामिल है।

कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सीटें हैं इसके अलावा एक मनोनीत सदस्य भी होता है जिससे राज्य में कुल 225 विधायक होते हैं। दिलचस्प बात यह है कि कर्नाटक के विधायक अपनी संपत्ति के मामले में देशभर में सबसे अमीर साबित हो रहे हैं।

विधायकों की संपत्ति कर्नाटक के विधायकों की कुल संपत्ति 14,179 करोड़ रुपये के आसपास है जोकि किसी भी अन्य राज्य के विधायकों की संपत्ति से कहीं ज्यादा है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म की रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक विधानसभा में 31 विधायकों की संपत्ति 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

PunjabKesari

 

 

इसमें सबसे अमीर विधायक कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार हैं जिनकी संपत्ति 1413 करोड़ रुपये है। वे देश के सबसे अमीर विधायकों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं।

कर्नाटक के विधायक टॉप-10 में भारत के 10 सबसे अमीर विधायकों में कर्नाटक के 4 विधायक शामिल हैं। कर्नाटक के अलावा आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के भी चार-चार विधायक इस लिस्ट में हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल 119 विधायक हैं जिनकी संपत्ति 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इनमें से 63% यानी 76 विधायक महज तीन राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से हैं।

 

यह भी पढ़ें: चीटोज़ार्ड चीटो की नीलामी ने बनाया नया Record, 77 लाख रुपये में बिका, बन गया कलेक्टर Item!

 

कहा जा सकता है कि औसत संपत्ति में भी कर्नाटक का दबदबा कर्नाटक विधायकों की औसत संपत्ति भी काफी ज्यादा है। औसतन एक कर्नाटक विधायक के पास 63.5 करोड़ रुपये की संपत्ति है जो देश में दूसरे नंबर पर आता है। इस मामले में आंध्र प्रदेश के विधायकों का औसत संपत्ति 65 करोड़ रुपये है।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश अमीर विधायकों के मामले में एक-दूसरे के कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

7/0

1.0

Punjab Kings

201/4

20.0

Kolkata Knight Riders need 195 runs to win from 19.0 overs

RR 7.00
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!