Edited By Parminder Kaur,Updated: 08 Feb, 2025 02:25 PM
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चौथी बार नई दिल्ली सीट से चुनाव मैदान में हैं। सभी की नजरें इसी सीट पर टिकी हुईं हैं। इस बार भाजपा ने प्रवेश सिंह को उम्मीदवार बनाया है और कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है। शुरुआती रूझानों में...
नेशनल डेस्क : नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को बहुत बड़ा झटका लगा है। बीजेपी के उम्मीदवार प्रवेश सिंह ने केजरीवाल को 3 हजार से अधिक वोटों से हराया है। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चौथी बार इस सीट से चुनाव मैदान में थे। लगातार 3 बार जीतने के बाद इस बार उन्हें हार का मुंह का देखना पड़ा है। वहीं जीत के बाद भाजपा कार्यलाय में जीत का मौहाल है। अब प्रवेश सिंह अमित शाह से मिलने गए हैं।
BJP : प्रवेश सिंह - 30088 (4089) जीते
AAP : अरविंद केजरीवाल - 25999 (-4089) हारे
Congress : संदीप दिक्षित - 4568 ( -25520) हारे
यहां से 3 बार विधायक चुने जा चुके हैं केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल जो इस बार भी नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं अब तक तीन बार इस सीट से विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने पहली बार 2013 में इस सीट पर जीत हासिल की थी। इसके बाद 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने लगातार इस सीट पर जीत दर्ज की।
शीला दीक्षित को हराया था
नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल की पहली बड़ी जीत 2013 में हुई थी जब उन्होंने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता शीला दीक्षित को हराया था। यह जीत उनके राजनीतिक करियर के लिए एक अहम मोड़ साबित हुई और इसके बाद उन्होंने दिल्ली की राजनीति में अपनी मजबूत जगह बनाई।
नई दिल्ली सीट का खास महत्व
नई दिल्ली विधानसभा सीट से एक खास बात यह जुड़ी रही है कि इस सीट से जीतने वाला विधायक अक्सर दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठता रहा है। अरविंद केजरीवाल ने भी इस सीट से जीत के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की थी। अरविंद केजरीवाल के लिए यह सीट राजनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण रही है और इस बार भी वह इस सीट को बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।