केजरीवाल BJP के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा, 22 सितंबर को जंतर-मंतर पर लगाएंगे 'जनता की अदालत'

Edited By Pardeep,Updated: 20 Sep, 2024 06:33 AM

kejriwal will open a front against bjp

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद अरविंद केजरीवाल पहली बार, जंतर मंतर से BJP के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। वह 22 सितंबर को जनता की अदालत भी लगाएंगे। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह के ठीक एक दिन बाद वह जंतर मंतर पर जाएंगे और...

नेशनल डेस्कः दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद अरविंद केजरीवाल पहली बार, जंतर मंतर से BJP के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। वह 22 सितंबर को जनता की अदालत भी लगाएंगे। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण समारोह के ठीक एक दिन बाद वह जंतर मंतर पर जाएंगे और वहां से जनता की अदालत को संबोधित करेंगे। 

बता दें केजरीवाल ने हाल ही में दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। केजरीवाल का इस्तीफा के बाद पार्टी एक्शन मोड में आ गई है। यही वजह है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आप ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। 

आप नेतृत्व ने दिल्ली चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रदेश स्तर पर मंडल प्रभारियों की बैठक बुलाई। जिसमें गोपाल राय ने कहा कि सभी पार्टी पदाधिकारियों को सेनापति की तरह लड़ाई लड़नी होगी। जिससे अरविंद केजरीवाल एक बार फिर प्रचंड बहुमत से मुख्यमंत्री बनें। इसी दौरान गोपाल राय ने कहा कि 22 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर जनता की अदालत लगेगी। उन्होंने ये भी कहा कि दिल्ली में आप सरकार जिस तरह से काम कर रही थी उसे रोकने के लिए बीजेपी ने ये हथकंडे अपनाए। 

अरविंद केजरीवाल हरियाणा चुनाव प्रचार में जुटने जा रहे हैं। आज यानी 20 सितंबर को जगाधरी निर्वाचन क्षेत्र में केजरीवाल एक रोड शो के साथ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान में शामिल होंगे। पार्टी महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने बताया कि केजरीवाल आने वाले दिनों में राज्य के 11 जिलों में 13 कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। इनमें डबवाली, रानिया, भिवानी, महम, कलायत, असंध और बल्लभगढ़ और अन्य निर्वाचन क्षेत्र शामिल रहेंगे।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!