Edited By rajesh kumar,Updated: 01 Feb, 2025 06:59 PM
केरल के चोट्टानिक्करा में 20 साल की लड़की के साथ उसके 24 साल के बॉयफ्रेंड ने दुष्कर्म और शारीरिक प्रताड़ना की, जिसके बाद शुक्रवार को लड़की की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।...
नई दिल्ली: केरल के चोट्टानिक्करा में 20 साल की लड़की के साथ उसके 24 साल के बॉयफ्रेंड ने दुष्कर्म और शारीरिक प्रताड़ना की, जिसके बाद शुक्रवार को लड़की की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: अचानक सांस फुलने लगी और जोरदार चीख मारी... पढ़ाई करते वक्त 10वीं के छात्र की हार्ट अटैक से मौत
शरीर से लगातार खून बह रहा था
लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह अपनी बेटी को घर में गंभीर हालत में बेहोश पाई थी। लड़की के शरीर से लगातार खून बह रहा था और उसकी स्थिति बहुत गंभीर थी। पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार ने बताया कि लड़की को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखकर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि, लड़की की शुक्रवार को मौत हो गई।
आरोपी ने लड़की की मां को धमकाया
पीड़िता अपनी मां के साथ रहती थी, क्योंकि उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। कुछ दिन पहले, आरोपी बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने लड़की की मां को धमकाया था, जिसके बाद उसकी मां दूसरी जगह चली गई थी। लड़की विशेष स्कूल में पढ़ाई करती थी, और आरोपी उसे पहले से जानता था। वह लड़की को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था।
लड़की की मां ने बताया कि आरोपी अक्सर उनके घर आता था, जबकि पड़ोसियों ने इसका विरोध किया था, जिससे वह गुस्से में आ गया था। पहले भी इस बारे में पुलिस में शिकायत की गई थी। पुलिस अधिकारी के अनुसार, पीड़िता की मौत के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डॉक्टरों के बयान आने के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जा सकता है।
26 जनवरी की रात पीड़िता के घर गया था आरोपी
आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह 26 जनवरी की रात को पीड़िता के घर गया था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। हालांकि, उसने शारीरिक शोषण और अन्य आरोपों को स्वीकार नहीं किया है। फिलहाल मां की शिकायत पर पहले ही आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा उस पर पॉक्सो एक्ट की संबंधित धारा भी लगाई गई है।