Breaking




खरगे का बड़ा बयान- 'मोदी सरकार में अरबपति बने खरबपति, गरीब हुए कंगाल'

Edited By Radhika,Updated: 26 Mar, 2025 05:56 PM

kharge billionaires became trillionaires poor became paupers

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार में आर्थिक असमानता इतनी भयावह स्तर पर है कि अरबपति, खरबपति बन चुके हैं और गरीब, कंगाल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के बीच सरकार ‘‘सबका साथ, सबका विकास'' का ढिंढोरा...

नेशनल डेस्क : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार में आर्थिक असमानता इतनी भयावह स्तर पर है कि अरबपति, खरबपति बन चुके हैं और गरीब, कंगाल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के बीच सरकार ‘‘सबका साथ, सबका विकास'' का ढिंढोरा पीटती फिर रही है।''

<

>

खरगे ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘पिछले 78 वर्षों से किसी सरकार ने आम जनता को आर्थिक रूप से इतना कमज़ोर नहीं किया, जितना मोदी सरकार ने किया है। आर्थिक असामनता भयावह स्तर पर है। अरबपति, खरबपति बन चुके हैं, (और) गरीब, कंगाल हो रहे हैं। ब्रिटिश-राज के दौरान 1820 में मध्यम वर्ग की आमदनी की जो स्थिति थी, वही (स्थिति) आज हो गई है।'' उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के आंकड़े बताते हैं कि भले ही वह कोई उन्नत डिग्री वाला व्यक्ति हो या कोई कुशल नौकरी कर रहा हो, फिर भी उसे दुनिया में सातवीं सबसे कम मजदूरी दी जाती है।

खरगे ने दावा किया कि मजदूरी वृद्धि दर 2006 में 9.3 % थी, जो 2023 में घटकर 0.1 % रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘कर की मार, महंगाई और आर्थिक कुप्रबंधन से मध्यम वर्ग, ग़रीब और उपेक्षित वर्ग सिमट रहा है तथा मोदी सरकार ‘‘सबका-साथ, सबका विकास'' का ढिंढोरा पीटती फिर रही है।''

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!