Rekha Gupta Net Worth: 225 ग्राम सोना, 72 लाख बैंक में डिपाजिट... जानिए कितनी संपत्ति की मालिक है दिल्ली की नई CM

Edited By rajesh kumar,Updated: 19 Feb, 2025 08:50 PM

know how much property delhi s new cm owns rekha gupta

बीजेपी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता का नाम घोषित कर दिया है। लंबे समय से मुख्यमंत्री पद के लिए कई नामों पर चर्चा हो रही थी, लेकिन अब रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गई है। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक...

नई दिल्ली: बीजेपी ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता का नाम घोषित कर दिया है। लंबे समय से मुख्यमंत्री पद के लिए कई नामों पर चर्चा हो रही थी, लेकिन अब रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गई है। रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं और इस समय वे दिल्ली बीजेपी की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव में हुआ था। रेखा गुप्ता ने 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं। वे एक शिक्षित और सक्रिय राजनेता हैं।
PunjabKesari
कुल संपत्ति ₹5.3 करोड़
उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक, रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति ₹5.3 करोड़ है, जिसमें ₹1.2 करोड़ की देनदारियां शामिल हैं। उनके पास 1,48,000 रुपए नकद हैं और उनके बैंक अकाउंट में 72.94 लाख रुपए जमा हैं। इसके अलावा, उन्होंने कई कंपनियों में शेयर खरीदे हैं और एलआईसी में 53 लाख रुपए का निवेश किया है।
PunjabKesari
रेखा गुप्ता के पास 225 ग्राम सोने की ज्वैलरी है, जिसकी कीमत ₹18 लाख है। उनके पति के पास भी 135 ग्राम सोने की ज्वैलरी है, जिसकी वैल्यू ₹11 लाख है। हालांकि, रेखा गुप्ता के नाम पर कोई कार नहीं है, लेकिन उनके पति के नाम पर एक मारुति XL6 कार है, जिसकी कीमत ₹4,33,500 है। कुल मिलाकर, उनके पास ₹2 करोड़ 72 लाख की चल संपत्ति है। रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने से बीजेपी को दिल्ली में नए नेतृत्व की उम्मीद है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!