Edited By Rohini Oberoi,Updated: 19 Mar, 2025 11:44 AM

कोलेस्ट्रॉल का स्तर आपकी उम्र के हिसाब से बदल सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपकी उम्र के हिसाब से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का सही स्तर क्या होना चाहिए। अगर खून में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य से ज्यादा है तो इससे हाई ब्लड प्रेशर और दिल की...
नेशनल डेस्क। कोलेस्ट्रॉल का स्तर आपकी उम्र के हिसाब से बदल सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपकी उम्र के हिसाब से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का सही स्तर क्या होना चाहिए। अगर खून में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य से ज्यादा है तो इससे हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
➤ 19 साल या उससे कम उम्र के पुरुषों का कोलेस्ट्रॉल स्तर
टोटल कोलेस्ट्रॉल: 170 mg/dl से कम
LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल): 100 mg/dl से कम
HDL (गुड कोलेस्ट्रॉल): 45 mg/dl से ज्यादा

➤ 19 साल या उससे कम उम्र की महिलाओं का कोलेस्ट्रॉल स्तर
टोटल कोलेस्ट्रॉल: 170 mg/dl से कम
LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल): 100 mg/dl से कम
HDL (गुड कोलेस्ट्रॉल): 45 mg/dl से ज्यादा

➤ 20 साल या उससे अधिक उम्र के पुरुषों का कोलेस्ट्रॉल स्तर
टोटल कोलेस्ट्रॉल: 125-200 mg/dl के बीच
LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल): 100 mg/dl से कम
HDL (गुड कोलेस्ट्रॉल): 40 mg/dl या उससे ज्यादा

➤ 20 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं का कोलेस्ट्रॉल स्तर
टोटल कोलेस्ट्रॉल: 125-200 mg/dl के बीच
LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल): 100 mg/dl से कम
HDL (गुड कोलेस्ट्रॉल): 50 mg/dl या उससे ज्यादा
कोलेस्ट्रॉल के सही स्तर का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि ज्यादा कोलेस्ट्रॉल से दिल की बीमारियां, ब्लड प्रेशर और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए समय-समय पर अपने कोलेस्ट्रॉल की जांच कराते रहें और डॉक्टर की सलाह लें।