Edited By rajesh kumar,Updated: 14 Feb, 2025 05:54 PM

भारत में खेल जगत के बड़े नामों, जैसे विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा, को लेकर फैंस के बीच अक्सर चर्चा होती रहती है कि इनमें से सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खिलाड़ी कौन है। इस सवाल का जवाब हाल ही में हुए एक सर्वे से सामने आया है, और इसके...
नई दिल्ली: भारत में खेल जगत के बड़े नामों, जैसे विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा, को लेकर फैंस के बीच अक्सर चर्चा होती रहती है कि इनमें से सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खिलाड़ी कौन है। इस सवाल का जवाब हाल ही में हुए एक सर्वे से सामने आया है, और इसके नतीजे काफी चौंकाने वाले हैं।
इंडिया टुडे और सी-वोटर ने मिलकर "मूड ऑफ द नेशन" (MOTN) सर्वे किया। यह सर्वे 2 से 9 फरवरी 2025 तक आयोजित हुआ था, जिसमें देशभर से 54,418 लोगों से बातचीत की गई। इसके साथ ही, पिछले 24 हफ्तों में सी वोटर ने 70,705 लोगों से राय ली, जिससे सर्वे की रिपोर्ट तैयार की गई। कुल मिलाकर, 1,25,123 लोगों की राय ली गई और उसका विश्लेषण किया गया।
विराट कोहली सबसे पसंदीदा क्रिकेटर
इस सर्वे के नतीजों के अनुसार, भारत में सबसे पसंदीदा खिलाड़ी का नाम विराट कोहली है। इस सर्वे में दूसरे स्थान पर एमएस धोनी, तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा, चौथे स्थान पर शुभमन गिल और पांचवे स्थान पर सूर्यकुमार यादव का नाम आया है।
नीरज चोपड़ा को पसंदीदा एथलीट माना गया
इसके अलावा, ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को भारत का सबसे पसंदीदा एथलीट चुना गया। नीरज ने 2020 के टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था और फिर 2024 के पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा ने भारत को कई टूर्नामेंट्स में गर्व महसूस कराया है। हाल ही में उन्होंने शादी भी की।