Kolkata Doctor case: CBI करेगी आरोपी का पॉलीग्राफी टेस्ट, सामने आई पूर्व प्रिंसिपल से पूछे गए प्रश्न

Edited By Utsav Singh,Updated: 19 Aug, 2024 07:09 PM

kolkata doctor case  questions asked to the former principal revealed

कोलकाता में हाल ही में हुए रेप और मर्डर केस के संदर्भ में सीबीआई को मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की अनुमति मिल गई है। इससे पहले सीबीआई ने आरोपी का मनोवैज्ञानिक परीक्षण भी किया था।सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल...

पश्चिम बंगाल : कोलकाता में हाल ही में हुए रेप और मर्डर केस के संदर्भ में सीबीआई को मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की अनुमति मिल गई है। इससे पहले सीबीआई ने आरोपी का मनोवैज्ञानिक परीक्षण भी किया था। अब पॉलीग्राफी टेस्ट के माध्यम से यह जानने की कोशिश की जाएगी कि आरोपी ने कितनी सच्चाई बताई है और कितनी बातें झूठी हैं। इसके अलावा, सीबीआई अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का भी पॉलीग्राफी टेस्ट कराने की योजना बना रही है।

सूत्रों के अनुसार, संदीप घोष के बयान में कई inconsistencies पाई गई हैं। कहा जा रहा है कि पूर्व प्रिंसिपल ने मामले को छिपाने की कोशिश की थी। सीबीआई को अस्पताल की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है, यही कारण है कि पूर्व प्रिंसिपल को लगातार चौथे दिन पूछताछ के लिए बुलाया गया है। रविवार की रात को भी देर तक उनसे पूछताछ की गई, जो कि 1 बजे तक चली। सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से पिछले चार दिनों में कौन-कौन से सवाल पूछे...

इस पूछताछ का मुख्य उद्देश्य यह है कि सीबीआई को मामले की तह तक पहुँचने में मदद मिले और दोषियों को उचित सजा दिलाई जा सके। सीबीआई की जांच के दौरान लगातार नए खुलासे हो रहे हैं, जो इस जटिल मामले की सच्चाई को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

  1. जब आप हॉस्पिटल आये थे, तब लड़की की बॉडी कहां पर थी? 
  2. लड़की की बॉडी को आपने कब देखा? आप इतने सालों से मेडिकल प्रोफेशन में हैं। बॉडी को देखने के बाद आपको क्या लगा? 
  3. कितने ऐसे डॉक्टर थे जो इस डेथ को सुसाइड बता रहे थे? 
  4. आरोपी संजय रॉय आपसे पहली बार कब मिला था? 
  5. परिवार को गलत जानकारियां किसके कहने पर दी गईं? अगर आपकी जानकारी में नहीं था तो आपने परिवार को सच क्यों नहीं बताया? 
  6. आपको किसने बताया था कि ये सुसाइड का केस है? 
  7. परिवार वाले अस्पताल कब आये थे? उनको कौन हैंडल कर रहा था? क्या आपकी बात हुई थी फैमिली से?  
  8. घटना की जानकारी देने वाले ने आपको क्या बताया था? और उसके बाद आपने क्या क्या किया? सोचकर थोड़ा विस्तार से बताइए?
  9. 8-9 की रात को हुई इस घटना के बारे में आपको कब पता चला और कैसे? 
  10.  आपके अस्पताल के किसी भी डॉक्टर या आपने पुलिस को इंकुएस्ट प्रोसिडिंग करने से क्यों नहीं रोका था? 
  11.  ये सुसाइड नहीं बल्कि रेप एंड मर्डर है इसकी जानकारी आपको सबसे पहले किसने दी थी। 
  12. जब आपको पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की फाइंडिंग के बारे में पता चला गया था उसके बाद आपने क्या क्या किया ? किस किसको इसकी जानकारी दी और उनको क्या बताया?
  13.  एक सीनियर डॉक्टर होने के नाते आपको पता है कि किसी भी क्राइम सीन को प्रिजर्व किया जाता है आपने ऐसा क्यों नहीं किया? क्या ऐसा करने के लिए आपके पास किसी तरह की इंस्ट्रक्शन आई थी? 
  14.  क्या आपने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बारे में पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों से कोई बात की थी?
  15. अगर की थी तो आपने क्या बात की और उन्होंने डेथ के बारे में अपनी क्या फाइंडिंग बताई? उन डॉक्टरों के नाम क्या थे जिनसे आपकी बात हुई थी?
  16. आपने अचानक से इस्तीफा क्यों दे दिया था? 
  17. कितने ऐसे डॉक्टर थे जो इस डेथ को सुसाइड बता रहे थे? 
  18.  ये सुसाइड नहीं बल्कि रेप एंड मर्डर है इसकी जानकारी आपको सबसे पहले किसने दी थी। 
  19. आपको कब इस मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल बनाया गया था, इससे पहले आप की पोस्टिंग कहां कहां पर रही है? 
  20. लड़की की बॉडी को आपने कब देखा? आप इतने सालों से मेडिकल प्रोफेशन में हैं। बॉडी को देखने के बाद आपको क्या लगा?

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!