Kolkata Doctor Murder Case: राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने अस्पताल का किया दौरा

Edited By Harman Kaur,Updated: 13 Aug, 2024 01:17 PM

kolkata doctor murder case ncw team visits hospital

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की दो सदस्यीय टीम ने मंगलवार सुबह यहां राजकीय आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा किया। टीम सेमिनार हॉल में भी गई, जहां एक महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म किया गया था और उसकी हत्या कर दी गई थी।

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की दो सदस्यीय टीम ने मंगलवार सुबह यहां राजकीय आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का दौरा किया। टीम सेमिनार हॉल में भी गई, जहां एक महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म किया गया था और उसकी हत्या कर दी गई थी।

डेलिना खोंगडुप के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम शहर पहुंचने के बाद लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस के मुख्यालय में जांच अधिकारियों से मिलने गई। इसके बाद टीम महिला चिकित्सक के माता-पिता से मिलने के लिए पानीहाटी स्थित उसके आवास पर पहुंची। खोंगडुप ने इस अपराध को ‘‘जघन्य'' और ‘‘बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना'' बताया। महिला चिकित्सक का शव शुक्रवार सुबह अस्पताल के सेमिनार हॉल में पाया गया था और अपराध के सिलसिले में शनिवार को एक स्वयंसेवक को गिरफ्तार किया गया था।

बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में  Postgraduate trainee डॉक्टर मृत पाई गई थी। Postgraduate trainee डॉक्टर के प्रारंभिक पोस्टमार्टम से पता चला था कि हत्या से पहले उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। सरकारी अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा की आलोचना के बीच मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार व्यक्ति को अस्पताल के कई विभागों में फ्री एंट्री थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा के बाद उसे गिरफ्तार किया था।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!