Kolkata doctor rape case: क्या आप पोर्न फिल्में देखते हैं? संदीप घोष से CBI ने पॉलीग्राफ टेस्ट में पूछे ये 25 सवाल

Edited By Utsav Singh,Updated: 24 Aug, 2024 06:34 PM

kolkata doctor rape case cbi asked 25 questions sandeep ghosh in polygraph test

कोलकाता के डॉक्टर रेप और मर्डर केस में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू किया है। इन सात लोगों में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, मुख्य आरोपी संजय रॉय और चार ट्रेनी डॉक्टर शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल : कोलकाता के डॉक्टर रेप और मर्डर केस में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू किया है। इन सात लोगों में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, मुख्य आरोपी संजय रॉय और चार ट्रेनी डॉक्टर शामिल हैं। हालांकि, आज यानी कि शनिवार मुख्य आरोपी संजय का टेस्ट कैंसिल कर दिया गया। उसका कल टेस्ट होगा। 

बता दें कि डॉक्टर की बेटी के बलात्कार और हत्या के इस केस की जांच में सीबीआई ने तेजी लाई है। कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने संदीप घोष का टेस्ट हुआ। इस टेस्ट के दौरान, सीबीआई ने केस से संबंधित कुछ बेहद महत्वपूर्ण सवाल पूछे। सूत्रों के अनुसार, पॉलीग्राफ टेस्ट में सीबीआई ने संदीप घोष से कई महत्वपूर्ण सवाल किए, जो उस भयानक रात के घटनाक्रम को उजागर करने की कोशिश कर रहे थे।

CBI की टीम ने पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष से केस के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी हेतु पूछे ये 25 सवाल 

1.क्या आपका नाम संदीप घोष है, आप कितने फोन रखते है ?  
2.अपना फोन नंबर बताइए ?
2. क्या वारदात वाले दिन आप हॉस्पिटल में थे?
3. आप कहां रहते है ?
4. क्या आपको मोटरसाइकिल चलानी आती है?
5. क्या अपने कभी झूठ बोला है?

यह भी पढ़ें- बेटे ने लिया अपने पिता की हत्या का बदला, हत्यारे को भरी पंचायत में मारी गोली, उतारा मौत के घाट

6. क्या आपने पीड़िता का क़त्ल किया?
7. क्या आप पीड़िता को जानते थे?
8.क्या आप पोर्न फिल्में देखते है? 
9. क्या आपने पीड़िता का रेप किया?
10. क्या क़त्ल में आपके साथ कोई और भी शामिल था?
11. क्या क़त्ल करने के बाद आप अस्पताल से भाग गए थे?
12. क्या आप डॉक्टर संदीप घोष को जानते है? 
13. क्या क़त्ल की जानकारी आपने संदीप घोष को दी थी?

यह भी पढ़ें- इस राज्य सरकार ने महिला पुलिसकर्मियों को दी बड़ी सौगात, एक साल का मातृत्व अवकाश और मनमर्जी पोस्टिंग

14.  क्या आपने पीड़िता के साथ पहले भी छेड़छाड़ की है?
15.  क्या टमाटर का रंग लाल होता है?
16. क्या आप पीड़िता के क़त्ल से पहले रेड लाइट इलाके में गए थे?
17. क्या आपका ब्लू टूथ सेमिनार हॉल में टूटा था?
18. आपके साथ सेमिनार हॉल में कोई और भी मौजूद था? 
19. वारदात के बारे में आपने किसी को कुछ बताया?   
20.  क्या आपने पूछे गए सारे सवालों का क्या अपने सही जबाब दिया है?
21. क्या आसमान का रंग नीला होता है ?

यह भी पढ़ें- पोलैंड और यूक्रेन की यात्रा से वापस लौटे PM मोदी, द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई चर्चा

22. क्राइम सीन का रिनोवेशन किसने करवाया है ?
23.वारदात के बाद आपने इतनी जल्दी इस्तीफा क्यो दिया ?
24.क्या आप संजय रॉय से 8,9 अगस्त को मिले थे ?
25.आपने वारदात के बाद से किस-किस से बात की है 

कोलकाता के डॉक्टर रेप और मर्डर केस में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) द्वारा सात लोगों पर पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा रहा है। इनमें मुख्य आरोपी संजय रॉय, आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, और चार ट्रेनी डॉक्टर शामिल हैं। चार ट्रेनी डॉक्टर आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में कार्यरत हैं और इन्हीं डॉक्टरों ने उस रात पीड़ित के साथ कथित तौर पर खाना खाया था। इन डॉक्टरों के साथ-साथ एक वालंटियर भी इस टेस्ट का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें- अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स की कब होगी वापसी ? NASA ने दिया बड़ा अपडेट

सीबीआई ने कुल मिलाकर सात लोगों पर पॉलीग्राफ टेस्ट करने का निर्णय लिया है। संजय रॉय का टेस्ट जेल में ही हो रहा है, जबकि संदीप घोष और अन्य लोगों का टेस्ट सीबीआई के ऑफिस में किया जा रहा है। यह टेस्ट केस की जांच को आगे बढ़ाने और घटनाक्रम की सच्चाई को उजागर करने के लिए महत्वपूर्ण है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!