Kolkata rape-murder case : सीबीआई ने तेज की जांच, 7 आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू, सामने आए नाम

Edited By Rahul Singh,Updated: 24 Aug, 2024 01:02 PM

kolkata rape murder case polygraph test of 7 accused begins

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए घिनौने अपराध में सीबीआई ने अपनी जांच को तेजी से आगे बढ़ाते हुए आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू कर दिया है। इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा रहा है

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए घिनौने अपराध में सीबीआई ने अपनी जांच को तेजी से आगे बढ़ाते हुए आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट शुरू कर दिया है। इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा रहा है, जिसमें छह लोगों का टेस्ट सीबीआई के कोलकाता दफ्तर में किया जा रहा है और मुख्य आरोपी संजय रॉय का टेस्ट जेल में किया जा रहा है।
मुख्य आरोपी संजय रॉय, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, चार जूनियर डॉक्टर और संजय रॉय का करीबी एक सिविक वालंटियर इस जघन्य अपराध में शामिल हैं। आज जिन सात लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट किया जा रहा है, उनके नाम हैं:

पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष
सौमित्र (इंटर्न डॉक्टर)
अर्का (इंटर्न डॉक्टर)
सुवादीप (इंटर्न डॉक्टर)
गुलाम (हाउस स्टाफ डॉक्टर)
सौरव (सिविक वॉलेंटियर)
मुख्य आरोपी संजय रॉय

यह भी पढ़ें- बहन से निकाह के 'फायदों' की बात पर सोशल मीडिया पर बवाल, कमेंट में यूजर्स ने मौलाना की जमकर लगाई क्लास

9 अगस्त की रात करीब 3 से 4 बजे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया. जिसमें मुख्य आरोपी संजय रॉय को आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल की ओर जाते हुए देखा जा सकता है। सीसीटीवी फुटेज में संजय जींस और टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके गले में ब्लूटूथ भी लटका हुआ है। हालांकि, जब वह अस्पताल से बाहर निकलते हैं, तो उनके गले से ब्लूटूथ गायब हो जाता है। यह ब्लूटूथ वही है जिसे पुलिस ने घटनास्थल से बरामद किया था और इसी के आधार पर संजय को गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में अब तक कुल सात आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट होना है, जिनमें पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और पीड़ित डॉक्टर के साथ डिनर करने वाले चार इंटर्न डॉक्टर भी शामिल हैं। सीबीआई की इस जांच के चलते मामले की गंभीरता और गहराई से पड़ताल की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!