mahakumb

धरती की वो आखिरी सड़क: यहां पर खत्म हो जाती है दुनिया, इस जगह अकेले जाने की है मनाही!

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 05 Feb, 2025 03:58 PM

last road of the world on earth e69

क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की आखिरी सड़क कहां है? अगर नहीं तो आपको नॉर्वे में स्थित E-69 हाईवे के बारे में जरूर जानना चाहिए। यह सड़क यूरोप के सबसे उत्तरी छोर तक जाती है और इसके आगे केवल बर्फीले पहाड़ और विशाल समुद्र ही नजर आते हैं। यह जगह इतनी...

नेशनल डेस्क। क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की आखिरी सड़क कहां है? अगर नहीं तो आपको नॉर्वे में स्थित E-69 हाईवे के बारे में जरूर जानना चाहिए। यह सड़क यूरोप के सबसे उत्तरी छोर तक जाती है और इसके आगे केवल बर्फीले पहाड़ और विशाल समुद्र ही नजर आते हैं। यह जगह इतनी खतरनाक और रोमांचक है कि यहां अकेले जाने की इजाजत नहीं है।

PunjabKesari

 

 

दुनिया की आखिरी सड़क कहां है?

E-69 हाईवे नॉर्वे के सुदूर उत्तरी क्षेत्र में स्थित है और इसे दुनिया की आखिरी सड़क कहा जाता है। यह सड़क करीब 14 किलोमीटर लंबी है और इसका अंतिम छोर नॉर्थ केप पर समाप्त होता है। यहां से आगे सिर्फ बर्फीले ग्लेशियर और विशाल समुद्र दिखाई देते हैं। इस हाईवे का सफर एक अनोखा अनुभव होता है लेकिन यहां यात्रा करने के लिए विशेष सुरक्षा नियमों का पालन करना पड़ता है।

इस सड़क पर अकेले जाना मना क्यों है?

E-69 हाईवे दुनिया के उत्तरी ध्रुव के करीब है जहां मौसम बेहद कठोर होता है। इस क्षेत्र में सर्दियों में छह महीने तक लगातार अंधेरा रहता है जबकि गर्मियों में छह महीने तक सूरज नहीं डूबता। सर्दियों में तापमान -43 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

PunjabKesari

 

बर्फीली परिस्थितियों के कारण रास्ता भटकने का खतरा रहता है इसलिए यहां अकेले यात्रा करने की अनुमति नहीं है। जो लोग इस जगह पर जाना चाहते हैं उन्हें एक ग्रुप के साथ यात्रा करनी होती है और सरकार द्वारा तय किए गए सुरक्षा नियमों का पालन करना पड़ता है।

यहां गाड़ियों की अनुमति क्यों नहीं है?

इस सड़क पर गाड़ियों को ले जाने की इजाजत नहीं है क्योंकि यहां बर्फीले रास्ते बेहद खतरनाक होते हैं। कई बार तेज बर्फीली हवाएं चलती हैं जिससे रास्ता पूरी तरह से ढक जाता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए यहां केवल विशेष गाइडेड टूर के जरिए ही यात्रा की जा सकती है।

PunjabKesari

 

1934 के बाद टूरिज्म बढ़ा

पहले इस इलाके में केवल मछली पकड़ने का कारोबार चलता था लेकिन 1934 के बाद से यहां टूरिस्ट आने लगे। धीरे-धीरे इस जगह पर होटल और रेस्तरां भी खुल गए। अब यह जगह एडवेंचर ट्रैवलर्स के लिए बहुत खास मानी जाती है। यहां से दिखने वाला डूबता सूरज और उत्तरी रोशनी (Aurora Borealis) का नजारा दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है।

इस जगह की खास बातें....

➤ यह दुनिया की आखिरी सड़क मानी जाती है।

➤ यहां से आगे सिर्फ बर्फीला समुद्र और ग्लेशियर हैं।

➤ यहां अकेले यात्रा करने की अनुमति नहीं है।

➤ यहां छह महीने तक लगातार दिन और छह महीने तक रात रहती है।

PunjabKesari

 

➤ ठंड में तापमान -43 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है।

➤ गाड़ियों को इस सड़क पर ले जाने की अनुमति नहीं है।

➤ यहां से उत्तरी रोशनी (Northern Lights) का सुंदर नजारा दिखता है।

अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं और दुनिया की सबसे अनोखी जगहों में जाना चाहते हैं तो नॉर्वे की यह आखिरी सड़क आपके लिए एक बेहतरीन जगह हो सकती है लेकिन इस रोमांचक यात्रा के लिए पूरी तैयारी और सावधानी बेहद जरूरी है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!