मिथिला में तीरंदाजी प्रतियोगिता में बेटों लव और कुश से मिलेंगे भगवान श्रीराम

Edited By Utsav Singh,Updated: 07 Oct, 2024 02:24 PM

lord shri ram meet his sons luv and kush in an archery competition in mithila

सोनी सब के शो श्रीमद् रामायण में भगवान श्री राम, लव और कुश से मिलेंगे, जो इस बात से अंजान हैं कि वह उनके पिता हैं। श्रीमद रामायण,श्री राम (सुजय रेउ) और सीता (प्राची बंसल) की महाकाव्य गाथा है।

नेशनल डेस्क : सोनी सब के शो श्रीमद् रामायण में भगवान श्री राम, लव और कुश से मिलेंगे, जो इस बात से अंजान हैं कि वह उनके पिता हैं। श्रीमद रामायण,श्री राम (सुजय रेउ) और सीता (प्राची बंसल) की महाकाव्य गाथा है। हाल के एपिसोड में दर्शकों ने लव (शौर्य मंडोरिया) और कुश (अथर्व शर्मा) को सहस्त्र रावण (प्रणीत भट्ट) की ओर से भेजे गए राक्षस से सीता को बचाते देखा, जब वह फल्गू नदी में प्रार्थना कर रही थीं। इस दौरान लव और कुश राजा जनक (जितेन लालवानी) से मिलते हैं, जो उन्हें एक शक्तिशाली तीर भेंट करते हैं, जिसका उपयोग वे राक्षस को हराने और सीता को बचाने के लिए करते हैं।

यह भी पढ़ें-  West Bengal News : बीरभूम की कोयला खदान में बड़ा धमाका, 7 मजदूरों की मौत; कई घायल

हालांकि, उस समय राजा जनक को यह एहसास नहीं होता कि वे उनके नाती हैं। आने वाले एपिसोड में राजा जनक मिथिला लौटते हैं। यह सोचते हुए कि आश्रम में मिले दो युवा लड़के इतने कुशल तीरंदाज कैसे हो सकते हैं। उनके मन में संदेह होने लगता है कि क्या वे सीता के पुत्र हो सकते हैं। उत्सुक होकर वह मिथिला में एक तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं। वे लव और कुश को भी आमंत्रित करते हैं, जो देवी सीता का आशीर्वाद लेकर मिथिला के लिए रवाना होते हैं। इस बीच श्री राम दोबारा शादी न करने का फैसला करते हैं और भरत (निखिलेश राठौर) को राज्य सौंपने की योजना बनाते हैं, जिससे वह अपनी पत्नी के साथ अश्वमेध यज्ञ कर सकें।
यह भी पढ़ें- सरकारी आवास खाली करते समय AC के साथ बेसिन भी ले गए RJD नेता, BJP का तेजस्वी यादव पर आरोप

हालांकि, जब राम राजा जनक को यज्ञ के लिए आमंत्रित करने के लिए मिथिला जाते हैं, तो एक महत्वपूर्ण क्षण आता है: क्या भगवान राम आखिरकार अपने बेटों से मिलेंगे, जो अभी भी इस बात से अनजान हैं कि वह उनके पिता हैं। श्रीमद् रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले सुजय रेउ ने कहा, यह कहानी में एक महत्वपूर्ण क्षण है। इसमें कई तरह की भावनाएँ हैं - जिज्ञासा, गर्व और यह सवाल कि ये असाधारण युवा वास्तव में कौन हैं। सोनी सब का शो श्रीमद् रामायण हर सोमवार से शनिवार शाम 7.30 बजे प्रसारित होता है। 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!