Edited By Radhika,Updated: 07 Feb, 2025 11:10 AM
![lover spends rs 80 lakh on girlfriend she gets engaged to her ex](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_11_09_176734422lovestory-ll.jpg)
एक प्रेमी को प्यार में भारी नुकसान उठाना पड़ा। प्रेमिका ने ऑनलाइन शॉपिंग करके डायमंड रिंग, आईफोन, महंगी घड़ी, हैंडबैग और सैंडल खरीदीं। उसने 3 साल तक शादी का वादा किया, लेकिन अंत में प्रेमिका ने लगभग 80 लाख रुपए का तोहफा लेकर अपने पुराने प्रेमी से...
नेशनल डेस्क: एक प्रेमी को प्यार में भारी नुकसान उठाना पड़ा। प्रेमिका ने ऑनलाइन शॉपिंग करके डायमंड रिंग, आईफोन, महंगी घड़ी, हैंडबैग और सैंडल खरीदीं। उसने 3 साल तक शादी का वादा किया, लेकिन अंत में प्रेमिका ने लगभग 80 लाख रुपए का तोहफा लेकर अपने पुराने प्रेमी से सगाई कर ली। इस पर लड़के ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब प्रेमिका फरार है।
रीवा शहर के आज़ाद नगर में रहने वाले युवक विवेक शुक्ला को आस्था उर्मलिया से प्यार हो गया था। दोनों का प्यार बहुत बढ़ा। विवेक ने अपनी प्रेमिका पर दिल खोलकर पैसे खर्च करना शुरू कर दिया। वह महंगे होटलों में डिनर करता, ऑनलाइन शॉपिंग करता और लाखों रुपए गिफ्ट के रूप में देता था। आस्था ने अपने लिए और अपनी बहनों के लिए खूब सामान खरीदा। आस्था ऑनलाइन शॉपिंग करती थी और विवेक उसका पेमेंट करता था। विवेक ने पुलिस में शिकायत करते हुए कहा कि आस्था ने शादी का झांसा देकर 3 साल 6 महीने में 45 लाख रुपए की शॉपिंग कर ली। उसने आस्था को डायमंड रिंग, आईफोन, हैंडबैग, चश्मे, महंगी घड़ी, कपड़े और लाखों रुपए गिफ्ट दिए।
विवेक ने बताया कि लगभग 3 साल 6 महीने पहले उसकी मुलाकात आस्था से हुई थी। पहले दोनों अच्छे दोस्त बने, फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। आस्था ने शादी का वादा किया था, लेकिन अब धोखा देकर उसने अपने पुराने प्रेमी से सगाई कर ली। आस्था का संबंध एक राजनीतिक परिवार से है और वह पूर्व विधायक राजकुमार उर्मलिया की भतीजी है। विवेक का कहना है कि आस्था के पिता पहले जनपद अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके बाद पुलिस ने कानूनी सलाह लेने के बाद धोखाधड़ी के आरोप में 420 धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
नगर पुलिस अधीक्षक रितु उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विवेक ने अपनी प्रेमिका पर लगभग 80 लाख रुपए ऑनलाइन शॉपिंग और महंगे गिफ्ट्स में खर्च किए। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और पाया कि आस्था ने शादी का झांसा देकर ठगी की। इसके बाद इस मामले में कानूनी सहायता ली गई और प्रेमिका के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।