Edited By Anu Malhotra,Updated: 11 Jan, 2022 05:46 PM
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज़ लवलीना बोरगोहेन को असम पुलिस के DSP पद पर नियुक्त किया। उन्हें कल नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।
नेशनल डेस्क: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज़ लवलीना बोरगोहेन को असम पुलिस के DSP पद पर नियुक्त किया। उन्हें कल नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।
बता दें कि इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने लवलीना बोरगोहेन को एक करोड़ रुपये दिए थे इसके साथ ही उन्होंने राज्य पुलिस बल में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद की पेशकश भी की थी। जिसके बाद आज लवलीना को DSP पद पर नियुक्त किया गया।