IMD Weather Forecast: चक्रवाती तूफान मचाएगा‌ तबाही...मानसून एक बार फिर एक्टिव, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Edited By Anu Malhotra,Updated: 30 Sep, 2024 08:07 AM

low pressure cyclonic circulation bay of bengal cyclonic storm imd

बंगाल की खाड़ी में मौजूद लो प्रेशर वाला साइक्लोनिक सर्कुलेशन अभी भी बरकरार है, जिसके चलते समुद्र तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान का असर दिख सकता है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के कुछ राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो...

नेशनल डेस्क:  बंगाल की खाड़ी में मौजूद लो प्रेशर वाला साइक्लोनिक सर्कुलेशन अभी भी बरकरार है, जिसके चलते समुद्र तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान का असर दिख सकता है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के कुछ राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। बंगाल की खाड़ी में मौजूद लो प्रेशर वाला साइक्लोनिक सर्कुलेशन अभी भी बरकरार है, जिसके चलते समुद्र तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान का असर दिख सकता है।

अक्टूबर के पहले सप्ताह में कई राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, राजधानी दिल्ली में मानसून पूरी तरह विदा हो चुका है, जिससे यहां तापमान बढ़ने की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज और आने वाले दिनों में देश का मौसम कैसा रहने वाला है।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज और इस सप्ताह में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों, असम, मेघालय, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। विशेष रूप से बिहार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि असम और मेघालय में 2 और 3 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 2 से 4 अक्टूबर तक बारिश होने का अनुमान है। नेपाल में भारी बारिश के कारण बिहार के 12 जिले बाढ़ में डूब गए हैं, क्योंकि गंडक और कोसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बीते दिन कोसी नदी के बैराज खोले जाने से कई अन्य जिलों में बाढ़ आने का खतरा बढ़ गया है, और बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में अब बारिश होने की संभावना नहीं है। तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है। 5 अक्टूबर तक दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। हालांकि, आज सुबह आसमान में हल्के बादल नजर आए और हल्की हवा भी चल रही थी, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल में मौसम के तेवर काफी तल्ख हैं। मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। महाराष्ट्र में हाल ही में हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया था, और एक बार फिर इस हफ्ते प्रदेश के कई शहरों में बारिश होने की संभावना है।

इस प्रकार, मौसम विभाग की चेतावनियों और भविष्यवाणियों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!