Edited By Radhika,Updated: 08 Mar, 2025 06:32 PM

International Women's Day के मौके पर महाराष्ट्र की सरकार ने महिलाओं के लिए खास तोहफे का ऐलान किया है। यहां पर देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने फरवरी 2025 और मार्च 2025 महीने की किस्तों को एक साथ जारी करने का फैसला लिया है।
नेशनल डेस्क: International Women's Day के मौके पर महाराष्ट्र की सरकार ने महिलाओं के लिए खास तोहफे का ऐलान किया है। यहां पर देवेंद्र फडणवीस की सरकार ने फरवरी 2025 और मार्च 2025 महीने की किस्तों को एक साथ जारी करने का फैसला लिया है। इसके अनुसार महिलाओं के अकाउंट में प्रतिमाह 1500 रुपए के हिसब से 3000 रुपए आएंगे।
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के तहत आने वाली महिलाओं को वर्तमान में हर महीने 1,500 रुपये की किस्त भेजी जाती है। विधानसभा चुनाव से पहले इस किस्त को बढाकर 2100 रुपए करने का वादा किया था।
महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने बताया कि इस बढ़ोतरी को लेकर अभी कोई भी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया। ठीक समय आने पर इसका ऐलान किया जाएगा। इस पर विपक्षी पार्टी के नेताओं का कहना है कि महायुति की सरकार की कहनी और कथनी में अंतर है।

महाराष्ट्र सरकार की लाडली बहन योजना के तहत दिसंबर 2024 में 2 करोड़ 46 लाख महिलाओं को 1,500 रुपये दिए गए थे, लेकिन जनवरी 2025 में लाभार्थी महिलाओं की संख्या 5 लाख घटकर 2 करोड़ 41 लाख रह गई। यह कमी योजना में महिलाओं की पात्रता की जांच शुरू होने के बाद आई है। अब तक करीब 9 लाख महिलाओं को इस योजना से बाहर कर दिया गया है।
इस योजना के अनुसार, 21 से 65 वर्ष की आयु की महिलाएं पात्र होती हैं, जिनका परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम हो। वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान 9 लाख महिलाएं अपात्र पाई गईं, जिससे राज्य सरकार को अब तक 1,620 करोड़ रुपये की बचत हुई है।
फिलहाल, लाभार्थी महिलाओं को 1,500 रुपये प्रति माह की सहायता मिल रही है। सरकार ने भविष्य में इसे बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का वादा किया है और इस पर उचित समय पर विचार किया जाएगा।