महाराष्ट्र : खंभों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 2 की मौत और 3 घायल

Edited By Parminder Kaur,Updated: 23 Sep, 2024 12:07 PM

maharashtra tractor trolley full of pillars overturned 2 dead and 3 injured

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक दुखद घटना हुई, जहां 'कंक्रीट' के खंभों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी। यह दुर्घटना रविवार दोपहर बोराखेड़ी-वडगांव...

नेशनल डेस्क. महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में एक दुखद घटना हुई, जहां 'कंक्रीट' के खंभों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी।

यह दुर्घटना रविवार दोपहर बोराखेड़ी-वडगांव मार्ग पर हुई। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि घायलों में उसका 22 वर्षीय रिश्तेदार भी शामिल है, जिसने हाल ही में अग्निवीर की भर्ती परीक्षा पास की थी।

ट्रैक्टर-ट्रॉली में कंक्रीट के खंभे लदे हुए थे और पांचों लोग उस पर सवार थे। बोराखेड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुन्हाई गांव के पास एक मोड़ पर ट्रैक्टर अचानक पलट गया और खंभे पांचों व्यक्तियों पर गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही बोराखेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मोटाला ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान मजदूर मंगेश ज्ञानदेव सातव (29) और रामदास पुंजाजी बेलोकर (42) की मौत हो गई। अन्य तीन घायलों का बुलढाणा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना के कारण मौत का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच जारी है। यह घटना इलाके में शोक का कारण बनी हुई है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!