'ये फैसला गलत है, मैं इसके खिलाफ हूं....', विनेश के कांग्रेस में शामिल होने पर भड़के महावीर फोगाट

Edited By Harman Kaur,Updated: 09 Sep, 2024 03:48 PM

mahavir angry over vinesh joining congress

पेरिस ओलंपिक से लौटने के बाद पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। विनेश के इस फैसले से उनके ताऊ और कुश्ती के गुरु महावीर सिंह फोगाट न खुश हैं। उन्होंने विनेश के फैसले को गलत बताते हुए कहा कि मैं विनेश के राजनीति में आने के खिलाफ...

नेशनल डेस्क: पेरिस ओलंपिक से लौटने के बाद पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई हैं। विनेश के इस फैसले से उनके ताऊ और कुश्ती के गुरु महावीर सिंह फोगाट न खुश हैं। उन्होंने विनेश के फैसले को गलत बताते हुए कहा कि मैं विनेश के राजनीति में आने के खिलाफ हूं। मैं चाहता हूं कि उसको एक और ओलंपिक खेलना चाहिए।

बता दें कि विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने पिछले हफ्ते कांग्रेस का दामन थाम लिया था। कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए विनेश फोगाट को जुलाना विधानसभा सीट से टिकट दिया है। दूसरी ओर, बजरंग पूनिया चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्हें भारतीय किसान कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया है। रेलवे द्वारा इस्तीफा स्वीकार करने के बाद, विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने का रास्ता अब साफ हो गया है।

विनेश फोगाट ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान की भी शुरुआत कर दी है। उन्होंने बीते रविवार को कहा कि उन्हें लोगों के आशीर्वाद से हर लड़ाई जीतने की उम्मीद है। फोगाट (30) को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जुलाना विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। हरियाणा में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा जबकि मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। जुलाना पहुंचने पर फोगाट का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा बुजुर्गों, महिलाओं और विभिन्न खापों के सदस्यों समेत उनके समर्थकों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया तथा आशीर्वाद दिया।

ये भी पढ़ें.....

- अमित शाह और शरद पवार ने लालबागचा राजा के किए दर्शन, सामने आईं तस्वीरें
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को मुंबई में प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणेश पंडाल जा कर गणेश भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मुंबई के लालबाग इलाके में सबसे प्रसिद्ध गणेश पंडाल में भगवान गणेश के दर्शन के दौरान शाह के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े भी थे। शाह बाद में बांद्रा वेस्ट गणेश पंडाल भी गए, जो भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार से संबद्ध है। इससे पहले सुबह, शाह यहां मुख्यमंत्री शिंदे और फडणवीस के आधिकारिक आवास पर गए और उनके घरों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं के दर्शन किए। यह मुंबई में शाह के दौरे का दूसरा दिन है। रविवार रात को उन्होंने मुख्यमंत्री शिंदे के साथ ही उपमुख्यमंत्री फडणवीस और अजित पवार से मुलाकात की थी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!