महिला समृद्धि योजना: CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, पर ये शर्तें...

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 29 Apr, 2025 11:43 AM

mahila samridhi yojana cm rekha gupta makes a big announcement

दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी महिला समृद्धि योजना अब लागू होने की राह पर है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता मिलेगी लेकिन इस राशि को निकालने का तरीका थोड़ा अलग होगा। सरकार ने फैसला किया है कि पूरी रकम एक साथ न देकर...

नेशनल डेस्क। दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी महिला समृद्धि योजना अब लागू होने की राह पर है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2500 की वित्तीय सहायता मिलेगी लेकिन इस राशि को निकालने का तरीका थोड़ा अलग होगा। सरकार ने फैसला किया है कि पूरी रकम एक साथ न देकर इसका एक हिस्सा महिलाओं के सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) वॉलेट में भेजा जाएगा जिसे वे रोजमर्रा के खर्चों के लिए इस्तेमाल कर सकेंगी। वहीं बाकी की राशि उनके रिकरिंग डिपॉजिट (RD) खाते में जमा की जाएगी जिसे एक निश्चित समय के बाद ही निकाला जा सकेगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में गठित एक उच्च-स्तरीय समिति इस योजना के क्रियान्वयन और तकनीकी पहलुओं पर अंतिम निर्णय लेगी। इस समिति में दिल्ली सरकार के प्रमुख मंत्री शामिल हैं जो यह तय करेंगे कि CBDC वॉलेट और RD खाते में कितनी राशि जाएगी और RD खाते का लॉक-इन पीरियड क्या होगा।

खर्च भी होगा और बचत भी बढ़ेगी 

दिल्ली सरकार का कहना है कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सिर्फ महिलाओं को आर्थिक मदद पहुंचाना ही नहीं है बल्कि उन्हें बचत करने के लिए भी प्रेरित करना है। CBDC के जरिए महिलाओं को आधुनिक डिजिटल भुगतान प्रणाली से जोड़ा जाएगा जबकि RD खाते के माध्यम से उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। योजना के संचालन, वितरण प्रणाली, लॉक-इन अवधि और तकनीकी ढांचे पर अंतिम फैसला अभी आना बाकी है जो मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली समिति लेगी।

 

यह भी पढ़ें: 20 लाख का इनामी मोस्ट वॉन्टेड! कौन है हाशिम मूसा और क्या है Pak Army से उसका कनेक्शन

 

कब मिली समृद्धि योजना को मंजूरी?

दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना को इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस यानी 8 मार्च 2025 को हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद उप-राज्यपाल ने भी इस महत्वपूर्ण योजना को अपनी स्वीकृति दे दी है। सरकार ने इस योजना के लिए ₹5100 करोड़ का बड़ा बजट भी आवंटित किया है। अनुमान है कि पहले चरण में दिल्ली की लगभग 17 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए नियम और शर्तें भी तय कर ली हैं हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली समिति इस योजना से जुड़ी पूरी जानकारी जल्द ही सार्वजनिक करेगी।

समृद्धि पाने के लिए ये होंगी शर्तें

दिल्ली सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ सख्त पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं। इसके अनुसार लाभार्थी महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह दिल्ली की स्थायी निवासी हो और उसके पास बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) या अंत्योदय राशन कार्ड होना अनिवार्य है। एक परिवार से केवल एक महिला ही इस योजना का लाभ उठा सकेगी जिसमें परिवार की सबसे वरिष्ठ महिला को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा महिला के परिवार के सभी बच्चों का टीकाकरण पूरा होना चाहिए या वे सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होने चाहिए। यदि इनमें से कोई भी शर्त पूरी नहीं होती है तो महिला इस योजना के लाभ से वंचित हो सकती है।

कैसे मिलेगा 'पैसा' और क्या है 'RD' का फंडा?

इस योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली ₹2500 की वित्तीय सहायता का एक हिस्सा डिजिटल मुद्रा (CBDC) के रूप में उनके वॉलेट में सीधे भेजा जाएगा। इस राशि को वे हर महीने अपनी जरूरत के अनुसार निकाल और खर्च कर सकेंगी। वहीं बाकी की राशि लाभार्थी महिला के नाम पर बैंक या पोस्ट ऑफिस के रिकरिंग डिपॉजिट (RD) खाते में जमा की जाएगी। इस खाते से पैसे एक निश्चित लॉक-इन अवधि के बाद ही निकाले जा सकेंगे। RD जिसे आवर्ती जमा खाता भी कहा जाता है एक ऐसी बचत योजना है जिसमें हर महीने एक निश्चित राशि जमा की जाती है। इस खाते में जमा राशि को एक निश्चित अवधि जैसे 1 साल, 3 साल या 5 साल तक निकाला नहीं जा सकता है। इस जमा पर बैंक ब्याज भी देता है जिससे महिलाओं को लॉक-इन अवधि के बाद एकमुश्त राशि का लाभ मिलेगा और उनकी लंबी अवधि की बचत हो सकेगी।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!