mahakumb

शुभमन गिल से भी इज़हार ए मोहब्बत कर चुकी हैं महवाश, युजवेंद्र संग डेटिंग के खबरें सामने आने के बाद सामने आया वीडियो

Edited By Radhika,Updated: 13 Mar, 2025 12:06 PM

mahwash has also expressed her love for shubhman gill

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जबरदस्त जीत हासिल की और इस मौके पर भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवाश के डेटिंग के रूमर्स भी सामने आने लगे। दोनों को मैच के दौरान एक साथ देखा गया था।

नेशनल डेस्क: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जबरदस्त जीत हासिल की और इस मौके पर भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और रेडियो जॉकी महवाश के डेटिंग के रूमर्स भी सामने आने लगे। दोनों को मैच के दौरान एक साथ देखा गया था। वहीं, महवाश का एक पुराना वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें वह शुभमन गिल के प्रति अपने एकतरफा प्यार का इजहार करती हैं।

महवाश और शुभमन गिल का वायरल वीडियो-

महवाश का एक वीडियो 2024 में वायरल हुआ था, जिसमें वह क्रिकेटर शुभमन गिल से एकतरफा प्यार जताते हुए मजाक करती दिख रही हैं। वीडियो में वह कह रही हैं कि वह गिल पर काला जादू करेंगी ताकि उनका प्यार हकीकत में बदल सके। यह वीडियो केवल मनोरंजन के लिए था, लेकिन अब चहल के साथ उनके रिश्ते की अफवाहों के बीच यह वीडियो फिर से चर्चा में आ गया है।

चहल और महवाश के बीच डेटिंग अफवाहें-

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के दौरान युजवेंद्र चहल और महवाश को एक साथ देखा गया था। उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी मौजूद थे, जिससे यह तस्वीरें वायरल हो गईं। जैसे ही तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाए जाने लगे। खासकर, चहल के तलाक की अफवाहों के बाद इन रूमर्स ने और गति पकड़ी।

<

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mahvash (@rj.mahvash)

>

क्रिसमस 2024 से शुरू हुई डेटिंग अफवाहें-

युजवेंद्र चहल और महवाश के रिश्ते की अफवाहें सबसे पहले 2024 में शुरू हुई थीं,जब दोनों को एक साथ क्रिसमस मनाते देखा गया था। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिससे यह चर्चा होने लगी कि दोनों एक रिश्ते में हैं। हालांकि, महवाश ने तब इन अफवाहों को नकारते हुए कहा था कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

महवाश की गुड लकपोस्ट ने और बढ़ाई चर्चाएं-

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद महवाश ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें चहल भी नजर आ रहे थे। उन्होंने कैप्शन में खुद को टीम इंडिया के लिए "गुड लक" बताया, जिससे एक बार फिर उनके और चहल के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

क्या चहल अपनी निजी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं?

न तो युजवेंद्र चहल और न ही महवाश ने अपने रिश्ते पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर फैंस का मानना है कि चहल अपनी निजी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और महवाश के साथ उनके रिश्ते के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!