मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की मौत: मां ने बयां किया आखिरी पल का विवरण, पलटा पूरा मामला

Edited By Mahima,Updated: 11 Sep, 2024 04:59 PM

malaika arora s mother narrates the details of the last moments

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की मौत की जांच के संबंध में ताजा जानकारी सामने आई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह कहा गया था कि अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या के लिए अपने घर से छलांग लगाई।

नेशनल डेस्क: मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की मौत की जांच के संबंध में ताजा जानकारी सामने आई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह कहा गया था कि अनिल अरोड़ा ने आत्महत्या के लिए अपने घर से छलांग लगाई। लेकिन अब मलाइका अरोड़ा की मां, जॉयस पॉलीकार्प, ने इस मामले पर अपना बयान दिया है, जिससे मामला और भी जटिल हो गया है। 

मलाइका की मां का बयान
जॉयस पॉलीकार्प ने पुलिस को बताया कि उनके पति की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि एक संभावित दुर्घटना हो सकती है। तलाक के बावजूद, मलाइका के माता-पिता पिछले कुछ वर्षों से एक साथ रह रहे थे। जॉयस ने खुलासा किया कि अनिल की सुबह की आदतों के बारे में उन्होंने पुलिस को जानकारी दी है। 

आज सुबह की घटना
जॉयस पॉलीकार्प ने बताया कि अनिल अरोड़ा की आदत थी कि वह हर सुबह बालकनी में बैठकर अखबार पढ़ते थे। आज सुबह, जब घटना घटी, तो जॉयस ने देखा कि अनिल के स्लिपर्स लिविंग रूम में पड़े हुए थे। यह देख उन्होंने बालकनी में जाकर अनिल को देखा, लेकिन वह वहां नहीं थे। इसके बाद, जब उन्होंने बालकनी की रेलिंग से नीचे झांक कर देखा, तो उन्हें नीचे घटनास्थल पर एक दृश्य दिखाई दिया, जहां लोग और बिल्डिंग का वॉचमन मदद के लिए चिल्ला रहे थे। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

क्या अनिल अरोड़ा किसी बीमारी से जूझ रहे थे?
जॉयस ने यह भी खुलासा किया कि अनिल अरोड़ा को केवल घुटनों में दर्द था, लेकिन उनकी कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि अनिल शारीरिक रूप से एकदम स्वस्थ थे। इस वक्त, मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस जांच जारी है और सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।
 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!