Breaking




मालदीव एयरलाइन की बेंगलुरु और हनीमाधू द्वीप के बीच 2 उड़ानों का परिचालन शुरू

Edited By Tanuja,Updated: 16 Mar, 2025 12:38 PM

maldivian launching new flights to growing indian airport from may

मालदीव की राष्ट्रीय एयरलाइन ‘मालदीवियन' ने भारत के बेंगलुरु और हनीमाधू द्वीप के बीच दो साप्ताहिक सीधी उड़ानों का परिचालन शुरू करने का फैसला किया है। एक खबर में यह जानकारी दी...

International Desk: मालदीव की राष्ट्रीय एयरलाइन ‘मालदीवियन' ने भारत के बेंगलुरु और हनीमाधू द्वीप के बीच दो साप्ताहिक सीधी उड़ानों का परिचालन शुरू करने का फैसला किया है। एक खबर में यह जानकारी दी गई है। मालदीव के समाचार पोर्टल ‘द एडिशन' की खबर के अनुसार उड़ानें 15 मई से शुरू होंगी, जबकि टिकटों की बुकिंग रविवार से शुरू होगी। ‘आइलैंड एविएशन सर्विस' ने कहा कि यह मार्ग उत्तरी एटोल में मालदीव की सेवाओं का और विस्तार करने के लिए शुरू किया जा रहा है।

 

कंपनी ने कहा कि इन उड़ानों के शुरू होने से क्षेत्र में आर्थिक प्रगति भी होगी। भारत से आने वाले पर्यटकों को मालदीव के उत्तरी एटोल में जाने में भी सुविधा मिलेगी। मालदीव हनीमाधू से बेंगलुरु के लिए प्रति सप्ताह दो उड़ानों का परिचालन रविवार और बृहस्पतिवार को होगा। ‘मालदीवियन' के प्रबंध निदेशक इब्राहिम इयास ने कहा कि कंपनी वर्तमान में हनीमाधू से त्रिवेंद्रम के लिए उड़ानों का परिचालन करती है, लेकिन बेंगलुरू को एक और गंतव्य के रूप में जोड़ना कंपनी की सेवाओं को व्यापक बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!