मानव शर्मा सुसाइड केस: पत्नी निकिता ने दिया बड़ा बयान, कहा ‘वो एक पास्ट था, शादी के बाद कुछ नहीं...'

Edited By Radhika,Updated: 28 Feb, 2025 12:40 PM

manav sharma suicide case wife nikita gave a big statement

बैंगलुरू के बाद अब यूपी के आगरा आईटी कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस सुर्खियों का विषय बन गया है। मानव ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर शेयर कर अपनी पत्नी को मौत का जिम्मेदार बताया है।

नेशनल डेस्क : बैंगलुरू के बाद अब यूपी के आगरा आईटी कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस सुर्खियों का विषय बन गया है। मानव ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर शेयर कर अपनी पत्नी को मौत का जिम्मेदार बताया है। इस केस में एक मोड़ आया है। पत्नी निकिता शर्मा ने अपना बयान दिया है। निकिता ने बताया कि मानव द्वारा लगाए गए आरोप मेरा पास्ट था, वो शादी के पहले की बात है, शादी के बाद ऐसा कुछ नहीं था।  मानव ने खुद को नुक्सान पहुंचाने की कोशिश की। इससे पहले भी एकबार मैंने खुद फंदा काटकर उसे फांसी लगाने से रोका था।

इस बार जब उसने फांसी लगाई तो उस समय मैं अपने मायके में थी। आप लोग मेरी भी सुनो। मानव ने सुसाइड से पहले रोते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। उसने मेरे चरित्र पर सवाल किए थे। साथ ही उसपर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

PunjabKesari

मानव की पत्नी निकिता का बयान 

इस मामले में निकिता ने मानव पर आरोप लगाते हुए कहा कि मानव शराब पीकर मारपीट करता था। आप बस लड़के की बात ही सुन रहे हैं। ये बात मैंने उनके माता-पिता को बताई, लेकिन वो कहते थे कि ये पती- पत्नी का आपसी मैटर है, आप लोग ही सुलझाएं।

निकिता का कहना है कि, जिस समय मानव की डेथ हुई, उसी दिन मैंने उसकी बहन को बोला था कि वो फांसी लगा रहा है, आप लोग कुछ करो... तो उसकी बहन ने बोला कि आप सो जाओ कुछ नहीं होगा। फिर मैंने उसके पापा को भी मैसेज किया पर किसी ने नहीं सुनी। उसके घरवालों ने मेरे साथ बदतमीजी की और धक्के देकर मुझे घर से निकाल दिया। 

निकिता ने कहा- “मेरे पति ने सुसाइड कर लिया है। वो मुझे घर पर छोड़कर गए थे. मैंने उनका वीडियो देखा है। जो मुझपर आरोप लगाए हैं वो एक पास्ट था. जो भी चीजें थी वो शादी के पहले की थी। बाद में ऐसा कुछ नहीं था. उन्होंने एक बार, दो बार, तीन बार खुद को हार्म किया। फांसी लगाने की बार-बार कोशिश की। मैंने ही फंदा काटा। उन्होंने अपना हाथ काटने की भी कोशिश की थी। फिर मैं उनको आगरा लेकर आई थी। वो मुझे ख़ुशी- ख़ुशी घर छोड़कर गए थे और उसी रात उन्होंने फांसी लगा ली।”

मानव शर्मा का सुसाइड वीडियो 6.57 मिनट का है। वीडियो बनाते हुए वो कई बार भावुक हुए। उन्होंने कहा कि - मैं तो चला जाऊंगा, मर्दों का सोचो, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, बेचारे बहुत अकेले हैं। इसके बद वो फांसी पर झूल जाते हैं। अपने 'आखिरी वीडियो' में मानव कहते हैं कि 'पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी...अब मैं विदा ले रहा हूं।'

Related Story

Trending Topics

IPL
Kolkata Knight Riders

174/8

20.0

Royal Challengers Bangalore

177/3

16.2

Royal Challengers Bengaluru win by 7 wickets

RR 8.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!