मनीष सिसोदिया का आरोप- दिल्ली में जानबूझकर सीवर संकट खड़ा किया जा रहा है

Edited By Pardeep,Updated: 23 Aug, 2024 11:50 PM

manish sisodia s allegation sewer crisis is being created deliberately in delhi

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि लोगों को परेशान करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में जानबूझकर सीवर संकट पैदा किया जा रहा है। सिसोदिया हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुए हैं।

नई दिल्लीः दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि लोगों को परेशान करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में जानबूझकर सीवर संकट पैदा किया जा रहा है। सिसोदिया हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुए हैं। उन्होंने मयूर विहार में अपनी पदयात्रा के दौरान यह आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा, "लोग अरविंद केजरीवाल के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। दिल्ली का बच्चा-बच्चा जानता है कि भाजपा ने साजिश के तहत उन्हें जेल में बंद किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कुछ गलत करने के लिए नहीं बल्कि दिल्ली के लिए काम करने की वजह से जेल जाना पड़ा। भाजपा दिल्ली के लोगों के काम को रोकना चाहती है।" 

उन्होंने कहा, "अब हमारे मंत्री भी उनसे (भाजपा) लड़ रहे हैं और मैं भी उनसे लड़ रहा हूं। दिल्ली में जानबूझकर सीवर संकट पैदा किया जा रहा है, ताकि दिल्ली के लोग परेशान हों।"
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!