Breaking




4 महीने की शादी और खत्म हो गई खुशबु की ज़िंदगी! पति करता था ऐसी हरकत...

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 13 Apr, 2025 11:15 AM

married woman s suspicious death in barmer

बाड़मेर जिले के रीको थाना क्षेत्र स्थित बलदेव नगर में शनिवार को एक 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू पत्नी खेताराम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू...

नेशनल डेस्क। बाड़मेर जिले के रीको थाना क्षेत्र स्थित बलदेव नगर में शनिवार को एक 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू पत्नी खेताराम के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतका का शव राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया जहां मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। घटना की सूचना पाकर पीहर पक्ष के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया।

पीहर पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका के ताऊ सांवताराम पुत्र भगाराम की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि खुशबू की शादी खेताराम से 29 नवंबर 2023 को हुई थी। शादी के बाद से ही खुशबू को दहेज के लिए ससुर मोहनलाल, सास पांचीदेवी, नणद जसोदा और पति खेताराम द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि खुशबू के साथ कई बार मारपीट की गई थी और शनिवार को उसकी हत्या कर दी गई।

PunjabKesari

 

 

पुलिस ने दर्ज किया दहेज हत्या का मामला

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दहेज हत्या (IPC की धारा 304B) समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की महिला अनुसंधान सैल की टीम ने प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी पति खेताराम को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

 

यह भी पढ़ें: फिर कांपा म्यांमार! सुबह-सुबह आए भूकंप से दहशत, घर छोड़कर भागे लोग

 

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

रीको थाना पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़ित परिवार के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

समाज में फिर उठा दहेज हत्या का सवाल

इस दुखद घटना ने एक बार फिर दहेज प्रथा और महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर समाज में चिंता बढ़ा दी है। जहां एक ओर कानून सख्त हैं वहीं दूसरी ओर ऐसी घटनाएं दिखाती हैं कि मानसिकता में अब भी बदलाव की ज़रूरत है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!