उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, अब तक 4 लोगों की मौत; मलबे में दबे कई लोग

Edited By Pardeep,Updated: 17 Sep, 2024 06:06 AM

massive explosion in a firecracker factory in firozabad 4 people dead so far

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नौशेरा गांव में एक मकान में चल रही पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया। आगरा रेंज के आईजी दीपक कुमार ने बताया कि शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक घर में पटाखे...

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नौशेरा गांव में एक मकान में चल रही पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया। आगरा रेंज के आईजी दीपक कुमार ने बताया कि शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक घर में पटाखे रखे हुए थे और उसी दौरान विस्फोट हो गया। विस्फोट की वजह से पास के एक घर की छत गिर गई। पुलिस ने मलबे से 10 लोगों को बाहर निकाला। जिनमें से 6 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और 4 लोगों की मौत हो गई है। आगे बचाव अभियान अभी भी जारी है। 

हादसा रात 10:10 बजे नौशेरा गांव में हुआ। धमाका इतना तेज था कि एक किमी तक गूंज सुनाई दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। जेसीबी, फायर ब्रिगेड, पुलिस की टीमें पहुंची हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फैक्ट्री अवैध थी या वैध, इसकी जांच चल रही है। 

खाली पड़े मकान में चल रही था पटाखा फैक्ट्री
जानकारी के मुताबिक, नौशेरा गांव में चंद्रपाल का मकान खाली था। मकान को पटाखे वाले ने किराए पर ले रखा था। मकान में पटाखा बनाया जा रहा था। बारूद भी जमा कर रखे गए थे। सोमवार की रात करीब 10 बजे अचानक पटाखों में आग लग गई। इसके बाद धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि आसपास के तीन मकानों की दीवारें ढह गईं। अन्य मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं। पंकज , मीरा देवी, संजना, दीपक और राकेश और एक अन्य घायल हो गए। सभी को संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया। जहां मीरा देवी, पंकज और एक अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई। ​​मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश चल रही है। 

 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!