mahakumb
budget

जयकारों के साथ वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे राहुल गांधी,  लोगों को खूब पसंद आई सादगी(Video)

Edited By vasudha,Updated: 10 Sep, 2021 12:01 PM

mata vaishno devi temple rahul gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों बयानबाजी को लेकर नहीं बल्कि अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।  राहुल गांधी ने कल माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई। ''प्रेम से बोलो जय माता दी'' के जयकारों के साथ माता वैष्णो देवी के दरबार की तरफ...

नेशनल डेस्क:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों बयानबाजी को लेकर नहीं बल्कि अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।  राहुल गांधी ने कल माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाई। 'प्रेम से बोलो जय माता दी' के जयकारों के साथ माता वैष्णो देवी के दरबार की तरफ बढते कांग्रेस नेता का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनका उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। 


पद यात्रा के दौरान राुहल गांधी की सादगी लोगों को खूब पसंद आई। कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी का वीडियो ट्वीट किया और लिखा कि जनता के प्यार और माँ के आशीर्वाद ने राहुल गांधी की वैष्णो देवी यात्रा को अविस्मरणीय बना दी है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने माँ से देश की समृद्धि, खुशहाली की कामना मांगी। 

कांग्रेस ने एक और वीडियो जारी कर लिखा कि राहुल गांधी जी  जी माता वैष्णो देवी से देशवासियों की समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद लेकर मध्यरात्रि को वापस आते हुए। इस दौरान माहौल भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गूंज उठा। 


राहुल गांधी ने यात्रा मार्ग पर माता के दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार के साथ बैठकर बात भी की। राहुल गांधी से बात कर परिवार के सदस्य काफी खुश दिखे। बताया जा रहा है कि आज वह जम्मू के त्रिकुटा नगर में जे के रिजॉर्ट्स में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। भोजन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के बाद वह साढ़े तीन बजे की उड़ान से दिल्ली वापस जाएंगे।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!