Edited By Utsav Singh,Updated: 09 Sep, 2024 09:19 PM
![meeting took place between crown prince of abu dhabi and pm modi](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_9image_13_35_152871794pmmodi-ll.jpg)
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यहां उनका स्वागत गर्मजोशी के साथ किया गया। आज क्राउन प्रिंस और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में बैठक हुई है।
नेशनल डेस्क : अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यह उनकी क्राउन प्रिंस के रूप में भारत की पहली यात्रा है। उनके साथ यूएई सरकार के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आए हैं। यहां उनका स्वागत गर्मजोशी के साथ किया गया। आज क्राउन प्रिंस और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में बैठक हुई है।
हैदराबाद हाउस में बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच हैदराबाद हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने क्राउन प्रिंस का गर्मजोशी से स्वागत किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात
क्राउन प्रिंस का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने का भी कार्यक्रम है। यह बैठक भारत और यूएई के बीच रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। क्राउन प्रिंस मंगलवार को मुंबई भी जाएंगे, जहां वे एक बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे। इस फोरम का उद्देश्य भारत और यूएई के बीच व्यापार और निवेश के नए अवसरों की खोज करना है।
भारत-UAE रिश्तों की स्थिति
हाल के वर्षों में, भारत और यूएई के बीच रिश्ते कई क्षेत्रों में गहराए हैं। इन क्षेत्रों में राजनीति, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति शामिल हैं। क्राउन प्रिंस की यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने और नए साझेदारियों के लिए रास्ते खोलने में मदद करेगी।