मौसम विभाग ने जारी की खुशखबरी, बताया लोगों को कब मिलेगी गर्मी से राहत

Edited By Utsav Singh,Updated: 18 Jun, 2024 06:52 PM

meteorological department issued good news when people get relief from heat

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों में लोगों का भीषण गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने जानकारी साझा कर लोगों को खुशखबरी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया है पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश कब होने वाली है ।

नई दिल्ली : दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों में लोगों का भीषण गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने जानकारी साझा कर लोगों को खुशखबरी जारी की है। मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में बारिश कब होने वाली है। मौसम विभाग की यह भविष्याणी है कि इन राज्यों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है।

PunjabKesari

उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में शाम से छाए रहेंगे बादल
IMD वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया है कि उत्तर भारत में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब और हरियाणा सहित भारत के उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्र में शाम से बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी उम्मीद है। पंजाब और हरियाणा में लू की स्थिति कम होने की भी संभावना है। IMD वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया है कि कल से दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी हो जाएगा। दिल्ली क्षेत्र में रहने वाले लोगों को जल्द ही राहत मिलने जा रही है।

PunjabKesari

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
सोमा सेन के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है। यानी शुक्रवार या शनिवार तक दिल्ली वालों को बारिश देखनो को मिल सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार, पश्चिमी यूपी में फिलहाल मौसम के शुष्‍क रहने की संभावना है। हालांकि, पूर्वी यूपी में अलग-अलग जगहों पर बारिश गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। वहीं, बिहार के सीमांचल के जिलों में 20 जून से बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में 19 जून को तेज बारिश हो सकती है।

 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!