Breaking




एमएफ हुसैन की चित्रकला 118 करोड़ रुपये में हुई नीलाम

Edited By Parminder Kaur,Updated: 20 Mar, 2025 06:06 PM

mf hussain s painting auctioned for rs 118 crore

चित्रकार एम.एफ. हुसैन की 1950 के दशक की प्रमुख कृतियों में से एक ग्राम यात्रा (Village Journey) 118 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत में नीलाम हुई है। इस नीलामी ने आधुनिक भारतीय कला की सबसे महंगी कृति का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। यह नीलामी 19 मार्च को...

नेशनल डेस्क. चित्रकार एम.एफ. हुसैन की 1950 के दशक की प्रमुख कृतियों में से एक ग्राम यात्रा (Village Journey) 118 करोड़ रुपये से अधिक की कीमत में नीलाम हुई है। इस नीलामी ने आधुनिक भारतीय कला की सबसे महंगी कृति का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। यह नीलामी 19 मार्च को न्यूयॉर्क में 'क्रिस्टी' द्वारा आयोजित की गई थी।

'ग्राम यात्रा' ने अमृता शेरगिल की 1937 की कृति 'द स्टोरी टेलर' को पीछे छोड़ दिया, जो पहले सबसे महंगी भारतीय कृति मानी जाती थी। 'द स्टोरी टेलर' को 2023 में मुंबई में हुई एक नीलामी में लगभग 61.8 करोड़ रुपये में बेचा गया था।

'ग्राम यात्रा' का अर्थ है 'गांव की तीर्थयात्रा' और यह कृति हुसैन की कलात्मक यात्रा की महत्वपूर्ण कड़ी मानी जाती है। यह स्वतंत्र हुए भारत के विविधता और गतिशीलता को प्रदर्शित करती है। चित्रकला 1954 में बनाई गई थी और इसने भारत में आधुनिक कला को नई दिशा दी।

'क्रिस्टी' के दक्षिण एशियाई आधुनिक और समकालीन कला के प्रमुख निशाद अवारी ने इस कृति के नीलाम होने पर कहा, 'हम एम.एफ. हुसैन और इस पूरी श्रेणी की कृतियों के लिए एक नया मानक मूल्य स्थापित करने का हिस्सा बनकर खुश हैं। यह एक ऐतिहासिक क्षण है।'

यह कृति 1954 में बनी थी और उसी साल इसे यूक्रेन में जन्मे नॉर्वे के चिकित्सक लियोन एलियास वोलोडार्स्की द्वारा खरीदा गया था। इसके बाद यह लंबे समय तक भारत में नहीं देखी जा सकी। यह नीलामी भारतीय कला की दुनिया में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई है, और हुसैन की कला के महत्व को और भी बढ़ा दिया है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!