विंडोज में आई BSOD प्रॉब्लम, दुनिया भर में ठप्प पड़े कम्प्यूटर-लैपटॉप... जानिए कैसे ठीक होगी समस्या

Edited By rajesh kumar,Updated: 19 Jul, 2024 01:41 PM

microsoft servers down across the world

आज दुनियाभर के माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को अपने कम्प्यूर और लैपटॉप में विंडोज (Windows) की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कम्प्यूटर और लैपटॉप ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) की समस्या से प्रभावित हो रहे हैं, जिसके चलते सिस्टम बार-बार रिस्टार्ट हो रहे हैं।

नेशनल डेस्क: आज दुनियाभर के माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को अपने कम्प्यूर और लैपटॉप में विंडोज (Windows) की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कम्प्यूटर और लैपटॉप ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) की समस्या से प्रभावित हो रहे हैं, जिसके चलते सिस्टम बार-बार रिस्टार्ट हो रहे हैं। इस समस्या की वजह से यूजर्स का काम करना मुश्किल हो गया है। क्राउडस्ट्राइक नामक साइबर सिक्योरिटी कंपनी द्वारा एक अपडेट जारी किया गया था, जिसके बाद MS विंडोज पर चलने वाले सभी कंप्यूटर और लैपटॉप अचानक क्रैश कर रहे हैं।

जानिए क्या है BSOD?
उपयोगकर्ताओं को स्क्रीन पर एक संदेश दिखाई दे रहा है, जिसमें लिखा है- 'कम्प्यूटर समस्या में है। इसे रीस्टार्ट की जरूरत है।' इस प्रक्रिया को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) कहा जाता है। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में आई इस समस्या का असर कंपनी से जुड़ी कई सेवाओं पर पड़ा है। उपयोगकर्ताओं को माइक्रोसॉफ्ट 365, माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, माइक्रोसॉफ्ट Azure, माइक्रोसॉफ्ट स्टोर और माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड सेवाओं में दिक्कतें आ रही हैं।

माइक्रोसॉफ्ट 365 में खराबी की 900 से ज्यादा रिपोर्ट सामने आई हैं। 74% उपयोगकर्ता माइक्रोसॉफ्ट स्टोर में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं, जबकि 36% उपयोगकर्ताओं को ऐप में समस्याएं आ रही हैं। इसके अलावा कंपनी से जुड़े अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी समस्याएं देखी जा रही हैं।

एयरलाइनों के चेक-इन सिस्टम डाउन
एयरलाइंस चेक-इन सिस्टम भी इस समस्या से प्रभावित हुए हैं। इंडिगो, अकासा और स्पाइसजेट एयरलाइनों के चेक-इन सिस्टम डाउन हो गए हैं। गोएयर ने कहा कि सुबह 10:45 बजे से चेक-इन सिस्टम में ग्लोबल समस्या आ रही है। एयरलाइंस इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ काम कर रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर उड़ान सेवाओं पर कोई बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा है, लेकिन टर्मिनल-2 पर इसका असर दिख रहा है। एयरलाइंस कंपनियां मैनुअल प्रोसेस का पालन कर रही हैं।

चेक-इन और बुकिंग प्रबंधन प्रभावित हुई- कासा एयरलाइंस 
कासा एयरलाइंस ने कहा कि इस समस्या से हमारी कुछ ऑनलाइन सेवाएं जैसे बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग प्रबंधन प्रभावित हुई हैं। अस्थायी रूप से इन्हें इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। फिलहाल हम हवाई अड्डों पर मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं। स्पाइसजेट ने भी यात्रियों को इस बारे में सूचित किया है। उसने कहा कि हम फिलहाल अपने सेवा प्रदाता के साथ तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिससे बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग कार्यक्षमताओं सहित ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

BSOD समस्या को कैसे सही करें?
यदि आपके कम्प्यूटर या लैपटॉप में भी ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) की समस्या आ रही है, तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। अभी तक कंपनी की तरफ से इसे ठीक करने के लिए कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। कई सिस्टम में यह समस्या आई और वे रिस्टार्ट होने के बाद खुद ही ठीक हो गए और बेहतर काम कर रहे हैं। इसके बावजूद, आपको विंडोज की BIOS या अन्य हार्डवेयर सेटिंग में कोई छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। क्राउडस्ट्राइक इस समस्या के समाधान पर काम कर रहा है और जल्द ही इससे जुड़ा अपडेट जारी किया जाएगा। यह भी हो सकता है कि आपका सिस्टम कई बार रिस्टार्ट होने के बाद ठीक हो जाए।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!