Breaking




वेदर अपडेट:  दिल्ली में तेज हवाओं के बीच न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस

Edited By Radhika,Updated: 05 Mar, 2025 05:03 PM

minimum temperature in delhi settles at 11 8 degrees celsius amid strong winds

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह तेज हवाएं चलीं और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। IMD ने दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और दोपहर बाद हवा की गति धीमे हो जाने का...

 नेशनल डेस्कराष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह तेज हवाएं चलीं और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। IMD ने दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और दोपहर बाद हवा की गति धीमे हो जाने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। पूर्वानुमान संबंधी निजी एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर' के मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन उपाध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बर्फीले पहाड़ों से ठंडी हवाएं छह मार्च तक दिल्ली और अन्य क्षेत्रों से होकर गुजरेंगी, जिससे राजधानी में सर्दी बढ़ेगी।''

PunjabKesari

मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 55 % दर्ज की गई और अधिकतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में सुबह नौ बजे AQI 108 रहा जो ‘मध्यम' श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!