फ्लाइट में महिला से बदसलूकी करना शंकर मिश्रा को पड़ा भारी, नौकरी से धोना पड़ा हाथ

Edited By Parveen Kumar,Updated: 06 Jan, 2023 08:27 PM

misbehaving with a woman in flight cost shankar mishra

बीते दिनों एअर इंडिया की उड़ान में 26 नवंबर को महिला से बदसलूकी करने वाले शंकर मिश्रा की मुश्किलें बढ़ गई है।

नेशनल डेस्क : अमेरिका की वित्तीय सेवा कंपनी वेल्स फार्गो ने शुक्रवार को कहा कि उसके कर्मी शंकर मिश्रा के खिलाफ आरोप "बेहद परेशान करने वाले" हैं और कंपनी ने उसे बर्खास्त कर दिया है। मिश्रा ने एअर इंडिया की एक उड़ान में एक महिला सह-यात्री पर कथित रूप से पेशाब कर दिया था।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "इस व्यक्ति को वेल फार्गो से हटा दिया गया है।" कंपनी ने कहा कि वह अपने कर्मचारियों से पेशेवर और उच्चस्तरीय व्यक्तिगत आचरण की उम्मीद करती है और "ये आरोप बहुत परेशान करने वाले हैं।" बयान में कहा गया है, "हम कानून प्रवर्तन करने वालों के साथ सहयोग कर रहे हैं...।'' आरोपी ने नशे की हालत में एअर इंडिया न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान के बिजनेस क्लास में 70 साल से ज्यादा उम्र की एक वरिष्ठ महिला नागरिक सह-यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था।

मिश्रा के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी का घर हालांकि बंद पाया गया। दिल्ली पुलिस ने पीड़ित द्वारा टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन को दी गई शिकायत के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ एक प्राथमिकी (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी शंकर मिश्रा कैलिफोर्निया में मुख्यालय वाली एक अमेरिकी बहुराष्ट्रीय वित्तीय सेवा फर्म के ‘इंडिया चैप्टर' का उपाध्यक्ष है और फिलहाल फरार है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, टीम उपनगरीय नेहरू नगर पुलिस स्टेशन पहुंची और स्टेशन डायरी में प्रवेश कर अधिकारियों को सूचित किया कि वे मिश्रा की तलाश में आए हैं।

उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस के किसी कर्मचारी को साथ लिए बिना दिल्ली पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और कुर्ला (पूर्व) के कामगार नगर में उसके बंगले “बी 47” पर पहुंची, जो बंद पाया गया। अधिकारी ने कहा कि जब भी उनसे सहायता मांगी जाएगी, मुंबई पुलिस दिल्ली पुलिस की मदद करेगी। कथित तौर पर नशे की हालत में आरोपी ने एअर इंडिया न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान के बिजनेस क्लास में 70 साल से ज्यादा उम्र की एक वरिष्ठ महिला नागरिक सह-यात्री पर पेशाब किया।

प्राथमिकी के अनुसार, 26 नवंबर को एआई-102 विमान में भोजन दिए जाने के बाद जब बत्तियां बंद की गईं तो ‘बिजनेस क्लास' में 8ए सीट पर बैठा नशे में धुत्त एक पुरुष यात्री एक बुजुर्ग महिला की सीट के पास गया और उन पर पेशाब कर दिया। एअर इंडिया ने बुधवार को कहा था कि आरोपी यात्री पर विमान में यात्रा करने पर 30 दिन का प्रतिबंध लगाया गया है और स्थिति से निपटने में चालक दल के सदस्यों से हुई चूक की जांच के लिए एक आंतरिक समिति का गठन किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने मुंबई निवासी आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!