मोदी ने  द्रौपदी मुर्मु को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किए जाने पर गर्व व्यक्त किया

Edited By Parveen Kumar,Updated: 11 Aug, 2024 08:19 PM

modi expressed pride in draupadi murmu

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एतवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक ट्वीट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किए जाने पर असीम गर्व व्यक्त किया है।

नेशनल डेस्क ( रघुनंदन पराशर) : प्रधानमंत्री कार्यालय ने एतवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक ट्वीट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किए जाने पर असीम गर्व व्यक्त किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत और तिमोर-लेस्ते के बीच गहराई से निहित संबंधों और आपसी सम्मान को दर्शाता है।

अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति जी को ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित होते देखना हमारे लिए गर्व का पल है। यह हमारे देशों के बीच सुदृढ़ संबंधों और आपसी सम्मान को दर्शाता है। यह सार्वजनिक जीवन में उनके कई वर्षों के महत्वपूर्ण योगदान की पहचान भी है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!