फूल बेचने वाली लड़की ने यमुना में डूब रहे 4 युवकों की बचाई जान, हर कोई दे रहा हिम्मत की दाद

Edited By Harman Kaur,Updated: 20 Sep, 2024 05:39 PM

mohini s bravery saved the lives of four youths drowning in yamuna

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक फूल बेचने वाली लड़की ने यमुना में डूब रहे 4 युवकों जान बचाई। अगर मोहिनी अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में नहीं कूदती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, अब उसकी बहादुरी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है और लोग उसकी...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक फूल बेचने वाली लड़की ने यमुना में डूब रहे 4 युवकों जान बचाई। अगर मोहिनी अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में नहीं कूदती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, अब उसकी बहादुरी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है और लोग उसकी हिम्मत को सलाम कर रहे हैं।

बता दें कि बटेश्वरधाम के यमुना किनारे, श्रद्धालु दूर-दूर से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए आए थे। विसर्जन के बाद कुछ लोग नदी में नहाने उतरे। इसी दौरान दो युवक, आकाश और उसका साथी नहाते-नहाते गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए दो और युवक नदी में कूद पड़े, लेकिन वे भी डूबने लगे। चारों युवकों को डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई। इसी बीच, 10वीं कक्षा की छात्रा मोहिनी ने (18) अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत नदी में छलांग लगा दी।

मोहिनी ने बिना समय गंवाए, एक-एक कर चारों युवकों को बाहर निकाल लिया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोग भी मदद के लिए आगे आए। एक व्यक्ति ने नदी में रस्सी फेंकी और मोहिनी ने अपनी तैराकी कौशल का उपयोग करते हुए सभी युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। मोहिनी की इस बहादुरी की हर तरफ चर्चा हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, मोहिनी बटेश्वर की रहने वाली है और उसके पिता का निधन 10 साल पहले हुआ था। उनकी मां यमुना किनारे पूजा सामग्री बेचती हैं। मोहिनी भी अपनी मां के साथ हर सोमवार और त्योहारों पर पूजा सामग्री बेचने में मदद करती है। बताया जा रहा है कि मोहिनी को तैराकी का शौक है। वह स्कूल के बाद अक्सर यमुना नदी में तैराकी करती है। मोहिनी ने दूसरे लोगों को नदी में तैरते हुए देखकर तैराकी सिखी।

 

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!