एक मां ऐसी भी...अपने 6, 8 और 9 साल के बच्चों से लेती है घर में रहने का किराया

Edited By Parminder Kaur,Updated: 07 Sep, 2024 10:55 AM

mom makes her three young kids pay for living expenses

आमतौर पर मां-बाप अपने बच्चों से किराया नहीं लेते हैं। हाल ही में एक ऐसा किस्सा सामने आया है, जिसमें एक मां अपने छोटे-छोटे बच्चों से घर पर रहने का किराया ले रही हैं। यह मामला अमेरिका का है, जहां समांथा बर्ड नाम की एक महिला अपने 6, 8 और 9 साल के...

नेशनल डेस्क. आमतौर पर मां-बाप अपने बच्चों से किराया नहीं लेते हैं। हाल ही में एक ऐसा किस्सा सामने आया है, जिसमें एक मां अपने छोटे-छोटे बच्चों से घर पर रहने का किराया ले रही हैं। यह मामला अमेरिका का है, जहां समांथा बर्ड नाम की एक महिला अपने 6, 8 और 9 साल के बच्चों से घर में रहने का किराया लेती हैं।

समांथा बर्ड ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह अपने छोटे बच्चों से हर महीने किराया वसूलती हैं। हैरानी की बात यह है कि इन बच्चों को हर महीने 6 डॉलर देना पड़ता है। इस रकम में 1 डॉलर घर के किराए के लिए, 1 डॉलर ग्रोसरी के लिए और 1 डॉलर यूटिलिटी (उपयोगिता) के लिए होता है। बाकी के 3 डॉलर बच्चों के खुद के खर्च के लिए होते हैं।

अमेरिका में बच्चों के लिए सरकारी सहायता राशि भी दी जाती है, जो उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उनकी बुनियादी जरूरतें पूरी करने के लिए होती है।

समांथा बर्ड के अनुसार, वह अपने बच्चों से किराया इसलिए लेती हैं ताकि वे पैसे की अहमियत समझ सकें। उनका कहना है कि इससे बच्चे सीखेंगे कि कितना पैसा खर्च करना है और कितना बचाना है, जिससे वे बड़े होकर खुद को संभाल सकें और जान सकें कि इस दुनिया में कुछ भी मुफ्त नहीं मिलता।

इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या इतनी छोटी उम्र के बच्चों से ऐसी जिम्मेदारियां लेना सही है। समांथा का यह अनोखा तरीका अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!