दिल्ली समेत इन राज्यों से मॉनसून ने ली विदाई, मौसम विभाग का 10 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

Edited By Parveen Kumar,Updated: 04 Oct, 2024 06:38 AM

monsoon bid farewell to these states including delhi

दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है, और अब गर्मी ने लोगों को फिर से परेशान करना शुरू कर दिया है। कई स्थानों पर तापमान 35 डिग्री से ऊपर जा चुका है।

नेशनल डेस्क : दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है, और अब गर्मी ने लोगों को फिर से परेशान करना शुरू कर दिया है। कई स्थानों पर तापमान 35 डिग्री से ऊपर जा चुका है। मौसम विभाग ने आज असम, मेघालय, और अरुणाचल प्रदेश जैसे उत्तर-पूर्वी राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, और पंजाब में धूप और गर्मी जारी रहेगी।

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। आईएमडी ने कहा है कि अगले हफ्ते तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आएगा।

यह भी पढ़ें- 4,5 और 6 अक्टूबर को सभी स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले सात दिन पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी की तरफ न जाने की सलाह दी है। अगले 6-7 दिनों में माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में तेज बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा, 4 अक्टूबर को केरल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी तेज बारिश होगी।

यह भी पढ़ें- 55 Kmph की रफ्तार..., मौसम विभाग का 10 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने किया अलर्ट 

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के हिस्सों में अगले एक हफ्ते कोई बारिश नहीं होगी। 4 से 8 अक्टूबर के बीच कर्नाटक और कराईकल में बारिश होगी। दिल्ली में 2024 का मानसून सीजन 61% बारिश के साथ खत्म हो चुका है। मानसून के जाने के बाद दिल्ली का तापमान बढ़ेगा। एनसीआर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा और 4 अक्टूबर को यह 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!