ठंड ने दी दस्तक! आज 4 राज्यों के लिए रेड अलर्ट, मानसून की बारिश बनेगी आफत

Edited By Anu Malhotra,Updated: 10 Sep, 2024 08:20 AM

monsoon cold monsoon rains rains stop heavy rain

जैसे-जैसे मानसून विदा लेने को है, वैसे ही ठंड का अहसास भी शुरू हो गया है। सुबह और शाम को हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, लेकिन मानसून की बारिश अब भी कहर बरपा रही है।

नेशनल डेस्क: जैसे-जैसे मानसून विदा लेने को है, वैसे ही ठंड का अहसास भी शुरू हो गया है। सुबह और शाम को हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, लेकिन मानसून की बारिश अब भी कहर बरपा रही है। आमतौर पर मानसून 15 सितंबर तक लौट जाता है और 10 सितंबर के बाद बारिश बंद हो जाती है, लेकिन इस बार भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसके देरी से जाने का अनुमान लगाया है। बीते दिन देश के कई राज्यों में भारी बारिश हुई, जिसमें चंडीगढ़ भी शामिल है, जहां आज सुबह भी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज 18 से अधिक राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहेगा और बारिश से कैसे हालात बन सकते हैं।

दिल्ली में अगले तीन दिन होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बादल बरसेंगे। आज शाम से मौसम करवट लेगा और कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। ठंडी हवाओं से ठंडक का अनुभव भी होगा। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!