Winter Weather: इस बार ठंड तोड़ेगी सारे रिकाॅर्ड, दिल्ली-NCR में भारी बारिश का अलर्ट, इन 22 जिलों में आज बारिश की संभावना

Edited By Anu Malhotra,Updated: 18 Sep, 2024 10:48 AM

monsoon cold weather imd rainfall heavy rain

मानसून कुछ राज्यों से वापस जा चुका है और पूरे देश से जाने की तैयारी में है। हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन बारिश अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने इस बार अधिक ठंड की संभावना जताई है। सितंबर के पहले 17 दिनों में लगातार बारिश होती रही और मौसम विभाग...

नेशनल डेस्क:  मानसून कुछ राज्यों से वापस जा चुका है और पूरे देश से जाने की तैयारी में है। हल्की ठंड की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन बारिश अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने इस बार अधिक ठंड की संभावना जताई है। सितंबर के पहले 17 दिनों में लगातार बारिश होती रही और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बारिश की आशंका व्यक्त की है।

दिल्ली-NCR से मानसून की वापसी के बावजूद, खराब मौसम का असर अभी भी अन्य राज्यों में देखने को मिल रहा है। हाल ही में दिल्ली-NCR में अच्छी बारिश हुई और IMD ने आज भी इस क्षेत्र में बारिश का अनुमान जताया है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 11 राज्यों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राजस्थान के 22 जिलों में आज बारिश की संभावना है, जो बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण हो रही है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली और नोएडा में सुबह से दोपहर तक धूप रही, लेकिन शाम 5 बजे के बाद मौसम ने अचानक बदलाव दिखाया और एक घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव के हालात बन गए। सड़कों पर पानी खड़ा होने से लोगों को आवाजाही में मुश्किल हुई। सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश और उमस का सामना करने के बाद, IMD ने आज और अगले 2 दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है।

बारिश के संभावित असर

मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, असम, मेघालय, गोवा, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, गुजरात और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

राज्यों में बारिश के प्रभाव

मानसून की बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में बाढ़ की स्थिति है, और लगभग 4.5 लाख लोग प्रभावित हैं। मंगलवार सुबह भी प्रदेश में भारी बारिश हुई। सोनभद्र में सबसे ज्यादा 74.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। झारखंड में पिछले 3 दिन से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, हालांकि अगले 2 दिन में राहत मिल सकती है। पश्चिम बंगाल में भी बारिश जारी है और कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बीरभूम, बांकुरा, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बर्धमान के कई गांव बाढ़ में डूबे हुए हैं, क्योंकि विभिन्न बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण पानी का स्तर बढ़ गया है।

Related Story

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!