Cyclone Alert: भीषण चक्रवाती तूफान की आशंका, दिल्ली-NCR समेत देश के 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Edited By Anu Malhotra,Updated: 23 Sep, 2024 08:29 AM

monsoon season raining monsoon bay of bengal rajasthan cyclonic

मानसून का मौसम समाप्ति की ओर है, लेकिन इस बार यह 16 दिन अधिक बरस रहा है। बंगाल की खाड़ी से राजस्थान की दिशा में मानसून जाने से पहले, एक नया चक्रवाती परिसंवेदन बन रहा है, जिसके कारण भीषण चक्रवाती तूफान की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह उत्तर...

नेशनल डेस्क: मानसून का मौसम समाप्ति की ओर है, लेकिन इस बार यह 16 दिन अधिक बरस रहा है। बंगाल की खाड़ी से राजस्थान की दिशा में मानसून जाने से पहले, एक नया चक्रवाती परिसंवेदन बन रहा है, जिसके कारण भीषण चक्रवाती तूफान की आशंका है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

आज दिल्ली-NCR समेत देश के 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और गोवा में भी बारिश की संभावना है।

दिल्ली में मौसम का हाल

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में पिछले 2 दिन से बारिश नहीं हुई है और अगले 2 दिनों में भी बारिश की संभावना कम है। हालांकि, 25 सितंबर की रात से मौसम में बदलाव आने की संभावना है, और इसके बाद अच्छी बारिश की उम्मीद है। पिछले 3 दिनों की धूप से उमस बढ़ी है, लेकिन 25 सितंबर से गुलाबी ठंड का अहसास शुरू हो जाएगा।

आज का तापमान: अधिकतम 36°C, न्यूनतम 25°C।

कल (24 सितंबर): बादल छाए रह सकते हैं, तापमान 26°C से 36°C के बीच।

25 सितंबर: तापमान 26°C से 34°C, हल्की बारिश की संभावना।

26 सितंबर: तापमान 26°C से 33°C, गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

27 सितंबर: गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान, तापमान 25°C से 33°C।

अन्य राज्यों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 24 सितंबर को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में आज बारिश की संभावना कम है, लेकिन 24 सितंबर को हल्की से तेज बारिश होने की उम्मीद है। इस मौसम में छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!