Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 05 Feb, 2025 01:32 PM
आजकल इंटरनेट का उपयोग करना बेहद आसान हो गया है, लेकिन इसके साथ ही इंटरनेट पर कुछ ऐसी चीज़ें भी मौजूद हैं, जिनका हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ सकता है। हम बात कर रहे हैं पोर्नोग्राफी की। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर चर्चा करना हमेशा...
नेशनल डेस्क: आजकल इंटरनेट का उपयोग करना बेहद आसान हो गया है, लेकिन इसके साथ ही इंटरनेट पर कुछ ऐसी चीज़ें भी मौजूद हैं, जिनका हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गलत असर पड़ सकता है। हम बात कर रहे हैं पोर्नोग्राफी की। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर चर्चा करना हमेशा से शर्मनाक माना जाता है, लेकिन आजकल यह इंटरनेट के माध्यम से हर किसी तक पहुंच चुका है। हालांकि, पोर्नोग्राफी का सामना सिर्फ बड़े लोग ही नहीं, बल्कि 11 से 16 साल तक के बच्चे भी कर रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में यह सामने आया कि 53% युवा इस चपेट में हैं। आइए जानते हैं, दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा पोर्न फिल्में देखी जाती हैं और भारत इस लिस्ट में कहाँ खड़ा है।
फिलीपींस: टॉप पर
दुनिया में 2023 में सबसे ज्यादा पोर्न देखने वाला देश फिलीपींस था। पोर्नहब की एक रिपोर्ट के अनुसार, यहां के लोग प्रति इंटरनेट विजिट औसतन 11 मिनट 31 सेकंड तक पोर्न देखते हैं। यहां तक कि जापान, फ्रांस, नीदरलैंड और यूक्रेन जैसे देशों के लोग भी यहां के मुकाबले कम पोर्न देखते हैं।
पोलैंड: दूसरे नंबर पर
2023 में पोलैंड ने भी पोर्न देखने के मामले में अच्छी जगह बनाई। पोलैंड के नागरिकों ने 2023 में दुनिया के टॉप 30 देशों में दूसरे नंबर पर आकर यह साबित किया कि यहां पोर्नोग्राफी की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। पोलैंड में 1998 में पोर्नोग्राफी को वैध कर दिया गया था, हालांकि 15 साल से कम उम्र के बच्चों को इस सामग्री का वितरण अवैध है।
भारत: तीसरे नंबर पर
भारत भी इस लिस्ट में पीछे नहीं है। 2023 में भारत पोर्न देखने वाले देशों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर था। यहां यह समस्या युवा पीढ़ी में तेजी से बढ़ रही है। कई अध्ययन बताते हैं कि पोर्नोग्राफी में बढ़ोतरी से यौन अपराधों में भी इजाफा हुआ है।
अमेरिका: नंबर वन पर पोर्नहब की विजिट्स
पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका के लोग पोर्न के मामले में सबसे ज्यादा सक्रिय रहे हैं। 2024 में एक स्टडी के अनुसार, पोर्नहब पर सबसे ज्यादा विजिट्स अमेरिकी लोगों की थीं। स्टडी में बताया गया कि 3,171 मिलियन लोगों ने अमेरिका से पोर्नहब की वेबसाइट पर विजिट किया, इसके बाद इंडोनेशिया और ब्राजील का नंबर आता है।
भारत में भी बढ़ रहा है पोर्नोग्राफी का असर
भारत में सरकार ने पोर्नोग्राफी पर नियंत्रण के लिए कुछ कदम उठाए हैं, लेकिन फिर भी यह एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। भारत में 18 साल से कम उम्र के कई बच्चे पोर्न साइट्स पर पहुंच रहे हैं, जिससे उनके मानसिक विकास पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।