Breaking




घर की बेटी के अवैध संबंध होने के शक में मां ने भाई के साथ मिलकर कर दिया ये बड़ा कांड

Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 13 Mar, 2025 01:47 PM

mother along with her brother did this big scandal

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर मां-बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी परिवार को शक था कि युवक का उनकी बेटी के साथ अवैध संबंध था।

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर मां-बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी परिवार को शक था कि युवक का उनकी बेटी के साथ अवैध संबंध था। इसी शक के चलते उन्होंने दोनों को घर बुलाया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह घटना कौशांबी जिले के काजू गांव की है। पुलिस के अनुसार, शांति देवी (50) नाम की महिला ने अपने दो बेटों शनि और श्रवण के साथ मिलकर 22 वर्षीय सर्वजीत दिवाकर और उसकी 49 वर्षीय मां संगीता को अपने घर बुलाया। जैसे ही वे घर पहुंचे, आरोपियों ने कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एक आरोपी गिरफ्तार, दो अब भी फरार

इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्रवण नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शांति देवी और उसका दूसरा बेटा शनि अभी भी फरार हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए चार टीमें बनाई गई हैं, जो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

पुलिस प्रशासन पर गिरी गाज

इस हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। एएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है कि जल्द से जल्द फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले।

गांव में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद काजू गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध संबंधों के शक में हत्या जैसा कदम उठाना चौंकाने वाला है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हत्या की असली वजह अवैध संबंध ही थे या इसके पीछे कोई और कारण था।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!